पटना: महाबलीपुर में नए पुलिस ओपी का शुभारंभ, कानून-व्यवस्था व यातायात नियंत्रण होगा मजबूत
नए ओपी का शुभारंभ हुआ
पालीगंज प्रखंड के महाबलीपुर में नए पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) का शुभारंभ किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाना, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना है. एसआई दीपक कुमार को ओपी का प्रभारी बनाया गया है.
Patna News : पालीगंज प्रखंड के महाबलीपुर में शुक्रवार को नए पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) का शुभारंभ किया गया. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर स्थापित ओपी का उद्घाटन पटना पश्चिम के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पंकज शर्मा ने फीता काटकर किया.
कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए स्थापना की गयी
महाबलीपुर ओपी का गठन पालीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से के महाबलीपुर और भेडहरिया सियारामपुर पंचायत को मिलाकर किया गया है. यह क्षेत्र पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर स्थित है, जहां लगातार वाहनों की आवाजाही होती है. ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यहां पुलिस ओपी की स्थापना की गयी है.
एसआई दीपक कुमार को मिली जिम्मेदारी
महाबलीपुर ओपी के प्रभारी की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार को सौंपी गयी है. वह पूर्व में पालीगंज थाने में पदस्थापित थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ओपी के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी. इससे अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों को बेहतर और सुलभ पुलिसिंग का लाभ मिलेगा.
सड़क सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष जोर
उद्घाटन के बाद डीआईजी पंकज शर्मा ने कहा कि महाबलीपुर ओपी के शुरू होने से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करने और सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में काफी मदद मिलेगी. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ एनएच-139 पर यातायात नियंत्रण और दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी सहायता मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










