EOU Raid: पटना समेत जेनरल मैनेजर के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ आय से अधिक संपत्ति का आरोप, दस्तावेज खंगाल रही टीम
हाजीपुर में ईओयू की टीम
EOU Raid In Bihar: बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के 4 ठिकानों पर ईओयू की टीम छापेमारी के लिए पहुंची. आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है.
EOU Raid In Bihar: बिहार में एक बार फिर भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ ईओयू ने एक्शन लिया. मंगलवार को बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के ठिकानों पर ईओयू की टीम पहुंची. कमलेश कुमार वैशाली के रहने वाले हैं. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने मामला दर्ज किया और चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची.
कोर्ट से वारंट मिलने के बाद छापेमारी
ईओयू की ओर से दिए गए जानकारी के मुताबिक, इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके बाद विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद कमलेश कुमार से जुड़े चार अलग-अलग जगहों पर पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कार्रवाई की जा रही है.
आय से 103.30 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित
जांच और सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि कमलेश कुमार ने अपनी ज्ञात और वैध आय के स्रोतों से लगभग 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है. यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 103.30 प्रतिशत अधिक बताई गई है. ऐसे में मंगलवार की सुबह कमलेश कुमार से जुड़े निम्नलिखित चार जगहों पर अलग-अलग टीमों की ओर से तलाशी शुरू की गई.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन 4 जगहों पर हो रही छापेमारी
वैशाली के जंदाहा थाना इलाके के पैतृक आवास, पटना के एसके पुरी के मनमोहन अपार्टमेंट का फ्लैट राजीव नगर रोड नंबर-25सी का मेघा बिल्डिंग बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड स्थित महाप्रबंधक का कार्यालय कक्ष
तलाशी के बाद विस्तार दी जाएगी जानकारी
फिलहाल, सभी चार ठिकानों पर ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है. ईओयू की टीम दस्तावेज और अकाउंट डिटेल्स खंगाल रही है. ईओयू के अधिकारी की माने तो, तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद इस मामले में विस्तार से जानकारी जारी की जाएगी. इस तरह से ईओयू लगातार एक्शन मोड में है और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.
Also Read: WhatsApp नहीं टेलीग्राम पर लीक हुआ था बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा का पेपर, EOU के जांच में कई खुलासे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए