मसौढ़ी में बिजली चोरी पर चला विभाग का डंडा, छह उपभोक्ताओं पर 2.21 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

बिजली चोरी का सांकेतिक फोटो

मसौढ़ी में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है. नदौल और गोपालपुर मठ में छापेमारी कर छह उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है. इन पर कुल 2.21 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी बिजली चोरी के खिलाफ साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने मसौढ़ी में सघन छापेमारी अभियान चलाया. मसौढ़ी-2 विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने नदौल और गोपालपुर मठ इलाके में कार्रवाई करते हुए छह उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी. विभाग ने सभी मामलों में कुल 2 लाख 21 हजार 322 रुपये का जुर्माना किया है.

मीटर से पहले तार में कटिंग कर चोरी

कनीय विद्युत अभियंता आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने नदौल गांव में चार घरेलू और एक कृषि कनेक्शन की जांच की. जांच के दौरान शबनम प्रवीण, मोहम्मद फारूख, नदीम कौशर और सरवरी खातुन के घरों में पोल से मीटर तक आने वाले इनपुट तार में कटिंग कर दूसरे तार के जरिये बिजली का उपयोग किया जा रहा था.

वहीं, शंभु कुमार बिना वैध कनेक्शन के एलटी लाइन में टोका लगाकर कृषि कार्य के लिए पटवन करते पाए गए. विभागीय टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल पीवीसी तार को जब्त कर लिया.

रेस्टोरेंट में भी पकड़ी गयी बिजली चोरी

एनएच-22 स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गोपालपुर मठ में संचालित रेस्टोरेंट-ढाबा में भी बिजली चोरी पकड़ी गयी. जांच के दौरान संचालक मनीष कुमार के व्यावसायिक परिसर में बिजली चोरी पायी गयी. विभाग ने इस मामले में 1 लाख 77 हजार 912 रुपये का जुर्माना लगाया. कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के सभी छह मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.




विज्ञापन
Ajay Kumar Masaurhi

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Masaurhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन