चेतना समिति की पहल, विद्यापति भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज

Updated:
विज्ञापन

शिविर में जांच कराते लोग

चेतना समिति द्वारा विद्यापति भवन में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं।

विज्ञापन

Patna News : मिथिला-मैथिली की शीर्षस्थ प्रतिनिधि संस्था चेतना समिति की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत विद्यापति भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ख्याति प्राप्त चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया और चिकित्सीय परामर्श दिया. मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं.

विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस झा, डॉ. सुनील कुमार मल्लिक और डॉ. दिव्येन्दु चौधरी, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एनके झा, डॉ. आशीष कुमार झा और डॉ. सिद्दीकी रजा ने मरीजों की जांच की. चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक झा और डॉ. भव्या ने भी मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया.

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार तथा दंत रोग चिकित्सक डॉ. प्रकाश चंद्र झा और डॉ. जूही ने भी मरीजों का इलाज किया. आयुर्वेद के वैद्य अमरनाथ मिश्र और डॉ. नवीन कुमार ने मरीजों के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की.

हर माह दूसरे रविवार को होगा शिविर

चेतना समिति के अध्यक्ष विवेकानंद झा और सचिव जयदेव मिश्र ने कहा कि प्रख्यात चिकित्सकों के सहयोग से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और उपचार उपलब्ध कराना है. शिविर के आयोजन में उमेश मिश्र, मंजू झा, पूजा झा, विवेकानंद ठाकुर, प्रशांत चंद्र मिश्र, प्रदीप कुमार झा, सतीश चंद्र झा, जयनारायण ठाकुर, शिशिर चंद्र मिश्र, प्रगति मिश्र, प्रियंका मिश्र और मनोज कुमार झा समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया.


विज्ञापन
Pramod Jha

लेखक के बारे में

By Pramod Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन