दानापुर स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, पार्किंग-सर्कुलेटिंग एरिया का होगा विस्तार, पुरानी सड़क होगी बंद

Updated:
विज्ञापन

दानापुर रेलवे स्टेशन (सांकेतिक तस्वीर)

Danapur Railway Station: बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है. इस स्टेशन पर यात्रियों को नई सुविधाएं मिलने वाली हैं. स्टेशन का विस्तार किया जाएगा, जिसके बाद प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग की सुविधा पहले से ज्यादा बेहतर होगी.

विज्ञापन

Danapur Railway Station: दानापुर स्टेशन जाने वालों के लिए आने वाले दिनों में रास्ता बदल सकता है, लेकिन इसका असर सिर्फ स्टेशन तक सीमित नहीं रहेगा. पटना-बिहटा रूट पर सफर करने वाले करीब 3 लाख गाड़ी चालकों को जाम से राहत देने की तैयारी है. साथ ही दानापुर स्टेशन को भी पहले से कहीं ज्यादा नई सुविधाओं से लैस करने की योजना बन रही है.

जानकारी के मुताबिक, दानापुर स्टेशन के विस्तार के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है. इसके तहत खगौल आरओबी से दानापुर स्टेशन गोलंबर तक जाने वाली पुरानी सड़क को बंद करने का प्रस्ताव है। इस सड़क की जमीन को स्टेशन के विस्तार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. यहां प्लेटफॉर्म, पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया को बड़ा किया जाएगा.

रास्ता बंद होगा तो गाड़ियां कहां से जायेंगी?

पुरानी सड़क बंद होने के बाद पटना और बिहटा के बीच आने-जाने वाली गाड़ियों को बिहटा एलिवेटेड रोड के नीचे बने नए मार्ग से गुजारा जाएगा. अधिकारियों का मानना है कि वैकल्पिक रास्ते से यातायात ज्यादा व्यवस्थित होगा और रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सकती है. इससे यात्रियों का समय बचेगा और जाम में गाड़ियों के फंसने से होने वाली ईंधन की बर्बादी भी कम होगी.

दोगुने से ज्यादा चौड़े होंगे प्लेटफॉर्म

बताया जा रहा है कि सड़क की जमीन मिलने के बाद प्लेटफॉर्म ए और ए-1 का विस्तार किया जाएगा. इनकी चौड़ाई मौजूदा आकार से दोगुनी से भी अधिक करने की योजना है. यानी ट्रेन के आने-जाने के समय यात्रियों को पहले की तुलना में ज्यादा जगह मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करना आसान होगा.

पटना जंक्शन से भी बड़ा होगा पार्किंग एरिया

दानापुर स्टेशन के बाहर नया सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग जोन विकसित किया जाएगा. प्रस्तावित क्षेत्रफल पटना जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग से भी बड़ा होने की बात कही जा रही है. यहां टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियां पार्क किए जा सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, स्टेशन विस्तार के लिए सड़क की जमीन जरूरी होने के कारण रेलवे जल्द ही एनएचएआई को लिखित प्रस्ताव भेजेगा. इसके बाद जमीन ट्रांसफर और वैकल्पिक मार्ग को लेकर दोनों विभागों के अधिकारी बैठक करेंगे.

Also Read: बिहार के दो NH बनेंगे फोरलेन, 3200 करोड़ होंगे खर्च, उत्तर से दक्षिण बिहार और झारखंड तक बढ़ेगी रोड कनेक्टिविटी


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन