बिहार के दो NH बनेंगे फोरलेन, 3200 करोड़ होंगे खर्च, उत्तर से दक्षिण बिहार और झारखंड तक बढ़ेगी रोड कनेक्टिविटी

Updated:
विज्ञापन

नेशनल हाइवे (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Road Construction: बिहार के कई जिलों में सड़क और पुलों का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में बिहार के दो एनएच को फोरलेन किया जाएगा. इसके बनने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार और झारखंड के बीच रोड कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी.

विज्ञापन

Bihar Road Construction: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए दो एनएच परियोजनाओं पर काम किया जाएगा. इनमें मुजफ्फरपुर-बरौनी एनएच-122 को फोरलेन करना, मुजफ्फरपुर ईस्टर्न बाइपास का निर्माण और एनएच-139 को नौबतपुर से झारखंड सीमा तक फेरलेन करना शामिल है. इन दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार और झारखंड तक आवागमन आसान होने की उम्मीद है.

पथ निर्माण मंत्री ने किया अनुरोध

पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने इन परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मंजूरी देने का अनुरोध किया है. मुजफ्फरपुर-बरौनी एनएच-122 के करीब 102 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन करने की योजना है.

इसके लिए डीपीआर तैयार कर एनएचएआई मुख्यालय भेज दी गयी है. परियोजना की अनुमानित लागत करीब 3200 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सड़क चौड़ीकरण के साथ कई जगहों पर अंडरपास बनाने का भी प्रस्ताव है. डीपीआर को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

मुजफ्फरपुर को मिलेगा बाइपास

मुजफ्फरपुर ईस्टर्न बाइपास का निर्माण भी इस योजना का अहम हिस्सा है. बाइपास बनने से शहर के अंदर से गुजरने वाली भारी गाड़ियों का दबाव कम होगा. इससे शहर में जाम की समस्या घटने और यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है. साथ ही एनएच-27 के पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर से सीधा संपर्क भी मजबूत होगा.

झारखंड तक फोरलेन होगा एनएच-139

दूसरी ओर नौबतपुर से झारखंड सीमा तक एनएच-139 को चार लेन करने का प्रस्ताव है. यह मार्ग पटना को औरंगाबाद के रास्ते वाराणसी-रांची-कोलकाता कॉरिडोर से जोड़ता है. इस सड़क पर बढ़ते भारी यातायात और हादसों को देखते हुए लंबे समय से चौड़ीकरण की मांग उठती रही है. दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से बिहार में रोड नेटवर्क पहले से मजबूत होगा और यात्रियों के साथ माल परिवहन को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: BPSC TRE-4 में बढ़ेंगी 2 हजार सीटें? 34000 तक पहुंच सकता है पदों का आंकड़ा, जानिए सबकुछ


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन