तिरंगा यात्रा को लेकर आज पटना में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

Updated:
विज्ञापन

पटना में बदला ट्रैफिक रूट का सांकेतिक फोटो

पटना में सोमवार को होने वाली तिरंगा यात्रा के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक प्रस्तावित पदयात्रा के कारण कई प्रमुख सड़कें आम वाहनों के लिए बंद रहेंगी।

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Tiranga Yatra : पटना में सोमवार को पटना में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक प्रस्तावित पदयात्रा को देखते हुए सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है.

इन जगहों पर आवाजाही बंद रहेगी

डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान के चिल्ड्रेन पार्क, न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड तथा छज्जूबाग से टीएन बनर्जी रोड की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर तक का मार्ग मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कारकेड के लिए आरक्षित रहेगा.

इसके अलावा बुद्ध मार्ग में कोतवाली टी से पुलिस लाइन की ओर पूर्वी दिशा में जाने वाले रास्ते पर भी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. जेपी गोलंबर से रामगुलाम चौक होते हुए कारगिल चौक तक भी सामान्य वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी. मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों के लिए भी कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू रहेगा.

जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो का बदला रूट

पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले ऑटो को डाकबंगला चौराहा से न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य मोड़ और एक्जीविशन रोड होते हुए सीडीए बिल्डिंग गोलंबर से गोरियाटोली के रास्ते वापस जंक्शन की ओर भेजा जाएगा. इससे तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित किया जा सकेगा.

गांधी मैदान में होगी पार्किंग की व्यवस्था

तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए गांधी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. आम लोगों के प्रवेश के लिए गेट नंबर एक और 13 निर्धारित किए गए हैं, जबकि गेट नंबर 12 मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रहेगा.

यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा. लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें.

lso Read: फुलवरिया की गलियों में साइकिल चलाते दिखे तेज प्रताप, गाय का दूध दुहा और निकाला गन्ने का जूस, पिता लालू को लेकर कही दिल की बात


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन