VIDEO: तिरंगा यात्रा में इन बच्चों ने जीत लिया सबका दिल, वीडियो में देखे पूरी यात्रा
पटना में 10 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में सराबोर रही. JP गोलंबर से कारगिल चौक तक निकली इस यात्रा में बच्चों के ब्रास बैंड ने सबका मन मोह लिया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया.
Patna News : पटना में 10 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर राजधानी पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है. जेपी गोलंबर से शुरू होकर कारगिल चौक तक जाने वाली इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग, स्कूली बच्चे, NCC कैडेट और स्काउट-गाइड के छात्र कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे. यात्रा शुरू होने से पहले बच्चों के ब्रास बैंड की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी खास बना दिया. पटना मुस्लिम हाई स्कूल के बच्चों ने अलग-अलग वाद्य यंत्रों के साथ देशभक्ति धुन बजाकर वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया.
बच्चों दिखा रहे प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन
इस दौरान प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा. बच्चों के ट्रेनर ने बताया कि ये छात्र नियमित रूप से ब्रास बैंड की प्रैक्टिस करते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जेपी गोलंबर पहुंचकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, जिसके बाद तिरंगा यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी. प्रभात खबर की इस खास वीडियो स्टोरी में जेपी गोलंबर का देशभक्ति से भरा जीवंत नजारा साफ देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए