कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, ईसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक की अगुवाई में निकली रैली
कुनुस्टोरिया एरिया में निकाली गई तिरंगा रैली | Prabhat Khabar Network
ईसीएल कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत. महाप्रबंधक के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकली और लोगों से ध्वज फहराने की अपील की गयी.
Har Ghar Tiranga Abhiyan Raningaj: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत की गयी. क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय परिसर से तिरंगा रैली निकाली गयी. रैली में क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि तिरंगा देशवासियों के लिए केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है. उन्होंने सभी से अभियान को सफल बनाने के लिए अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है. अभियान के दौरान कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों के बीच भी राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया.लोगों से अपील की गयी कि वे तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ अपने घरों पर फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें. कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी से क्षेत्र में अभियान को लेकर उत्साह का माहौल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










