सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

सौरभ गांगुली और डोना गांगुली और उनकी सेक्रेटरी की तरफ से थाने में दी गयी लिखित शिकायत.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sourav Ganguly Death Threat: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी दी गयी है. धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सौरभ की सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में लिखित शिकायत की है.

विज्ञापन

कोलकाता से विकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

Sourav Ganguly Death Threat: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली एवं उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी दी गयी है. उनके बेहला वाले घर पर धमकी भरा पत्र मिलने के बाद थाने में लिखित शिकायत की गयी है. परिवार ने पुलिस को बताया है कि यह दूसरा मौका है, जब सौरभ गांगुली के परिवार को अनजान लोगों की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है.

सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की लिखित शिकायत

सौरभ गांगुली की पर्सनल सेक्रेटरी तानिया भट्टाचार्य ने सोमवार की रात को ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज करवायी. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. उन्होंने आरोप लगाया कि गांगुली परिवार को पिछले कुछ महीनों से एक अनजान व्यक्ति से बार-बार धमकी भरे लेटर मिल रहे हैं. शुरू में सौरभ एवं उनके परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन, सोमवार को लेटर मिलने के बाद, क्रिकेटर और उनका परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है.

अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है धमकी भरा पत्र

शिकायत में कहा गया है कि पिछले 6 महीनों से सौरभ को अंग्रेजी में लेटर भेजे जा रहे हैं. हालांकि, पहले के लेटर में आपत्तिजनक भाषा थी. परिवार ने शुरू में उन पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन सोमवार को उनके घर पर मिले लेटर में सौरभ एवं उनकी पत्नी डोना दोनों की जान को सीधा खतरा बताया गया था. इस लेटर के मिलने के बाद सौरभ की पर्सनल सेक्रेटरी ठाकुरपुकुर थाने में पहुंची. ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस की तरफ से लालबाजार के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को भी इस मामले की जानकारी दे दी गयी है. कौन ऐसी हरकतें कर रहा है, पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola