PHOTOS: मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक ‘हर घर तिरंगा’ रैली, बंगाल में बंटेंगे 70 लाख झंडे

Updated:
1 / 9
Har Ghar Tiranga Bengal: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक ‘हर घर तिरंगा’ पदयात्रा का नेतृत्व किया. जानिए राज्य सरकार की बड़ी तैयारियां. देखें तस्वीरें.
फुल स्क्रीन में देखें

कोलकाता में हर घर तिरंगा रैली का शुभेंदु अधिकारी ने किया नेतृत्व.

Har Ghar Tiranga Bengal: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक ‘हर घर तिरंगा’ पदयात्रा का नेतृत्व किया. जानिए राज्य सरकार की बड़ी तैयारियां. देखें तस्वीरें.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 9
मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक
फुल स्क्रीन में देखें

मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक

कोलकाता में ‘हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने तिरंगा लेकर मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक रैली का नेतृत्व किया.

3 / 9
मेयो रोड से रैली को किया रवाना
फुल स्क्रीन में देखें

मेयो रोड से रैली को किया रवाना

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा’ रैली को मेयो रोड में हरी झंडी दिखायी.

4 / 9
पीएम मोदी के आह्वान पर तिरंगा रैली
फुल स्क्रीन में देखें

पीएम मोदी के आह्वान पर तिरंगा रैली

यह रैली स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित की जा रही है.

5 / 9
तिरंगा रैली में मंत्री और विधायक भी शामिल
फुल स्क्रीन में देखें

तिरंगा रैली में मंत्री और विधायक भी शामिल

शुभेंदु अधिकारी के साथ राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री शारद्वता मुखोपाध्याय और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य विधायक भी शामिल हुए.

6 / 9
70 लाख राष्ट्रीय ध्वज बंटेगा
फुल स्क्रीन में देखें

70 लाख राष्ट्रीय ध्वज बंटेगा

इस अभियान के तहत, पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार 15 अगस्त से पहले पूरे राज्य में 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी.

7 / 9
रैली का उद्देश्य
फुल स्क्रीन में देखें

रैली का उद्देश्य

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- इस अभियान का उद्देश्य राज्य भर के लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है.

8 / 9
हर घर पर फहरेगा तिरंगा
फुल स्क्रीन में देखें

हर घर पर फहरेगा तिरंगा

इस अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के हर नागरिक को अपने घर पर आन-बान-शान से तिरंगा फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी (Har Ghar Tiranga Selfie) लेकर राष्ट्रीय उत्सव में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

9 / 9
मेगा इवेंट में छात्रों की भागीदारी
फुल स्क्रीन में देखें

मेगा इवेंट में छात्रों की भागीदारी

इस मेगा इवेंट के सफल संचालन और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोलकाता विश्वविद्यालय और विकास भवन को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गयी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola