पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर भैंस से लदा ट्रक जब्त, चालक समेत 4 हिरासत में
ट्रक से बरामद भैंस
पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर पुलिस ने भैंसों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक चालक सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. मवेशियों को बांग्लादेश ले जाने की योजना थी.
आसनसोल से संतोष विश्वकर्मा की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा स्थित डुबुर्डिही चेकपोस्ट पर सोमवार को पुलिस ने भैंस से लदे एक ट्रक को जब्त किया. इस मामले में ट्रक चालक समेत कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद की गौ रक्षा समिति को ट्रक में मवेशियों को ले जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद समिति की ओर से चौरंगी फांड़ी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
ट्रक चालक के पास नहीं थे दस्तावेज
सूचना मिलते ही पुलिस ने डुबुर्डिही चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों से लदे ट्रक को रोककर जब्त कर लिया. पुलिस के अनुसार, ट्रक में भैंस मौजूद थे. मौके पर इनके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद पुलिस ने चालक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बांग्लादेश ले जाने का था प्लान
विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा समिति के चंद्रशेखर साव ने आरोप लगाया कि मवेशियों को मैथन से लोड किया गया था और चालक से पूछताछ में पता चला कि इन्हें बांग्लादेश सीमा की ओर ले जाया जा रहा था. उन्होंने मामले में कानून के तहत कार्रवाई की मांग की. घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मवेशियों के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों तथा पूरे रूट की भी जांच की जा रही है.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










