मोतिहारी: 10 साल पुराने राशन उठाव मामले में डीलर पर केस, फर्जी हस्ताक्षर का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोतिहारी के मधुबन में 10 साल पुराने फर्जी हस्ताक्षर से राशन उठाने के मामले में जनवितरण प्रणाली विक्रेता चन्नु साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद हुई है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. मधुबन प्रखंड के तालिमपुर पैक्स अध्यक्ष सह जनवितरण प्रणाली विक्रेता चन्नु साह के खिलाफ करीब 10 वर्ष पुराने फर्जी हस्ताक्षर से खाद्यान्न उठाव के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रमेश चंद्र वरुण के आवेदन पर यह कार्रवाई पुलिस ने पकड़ीदयाल एसडीओ की जांच और सीआईडी बिहार के मंतव्य के आलोक में की है.

Madhuban News: मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल पर की गई थी शिकायत

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार तालिमपुर निवासी बिरजू ठाकुर ने मुख्यमंत्री के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2016 में डीलर द्वारा कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर कर उनके नाम पर 25 किलोग्राम खाद्यान्न का उठाव कर लिया गया.

पकड़ीदयाल एसडीओ के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले की जांच के बाद पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया. इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर मधुबन थाना में मामला दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे युवा, अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत

पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई

मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

डीलर चन्नु साह ने आरोपों से किया इनकार

इधर, तालिमपुर पैक्स अध्यक्ष सह डीलर चन्नु साह ने कहा कि परिवादी की ओर से इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व में पकड़ीदयाल एसडीओ द्वारा मामले की जांच स्वयं की गई थी, जिसमें उनके विरुद्ध दोष सिद्ध नहीं हुआ था.

मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे युवा, अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत


विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन