मोतिहारी में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, 405 जीविका दीदियां बना रहीं 1.08 लाख झंडे

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा बनती जीविका जीविका दिदीया

मोतिहारी में 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां 405 जीविका दीदियां 1.08 लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर रही हैं. यह पहल महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करती है.

विज्ञापन

Motihari News:  मोतिहारी. स्वतंत्रता दिवस से पहले पूर्वी चंपारण में "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. जिले के विभिन्न प्रखंडों में 405 जीविका दीदियां करीब 1.08 लाख तिरंगा झंडे तैयार करने में जुटी हैं. तैयार झंडे पहले संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सौंपे जाएंगे. इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में इनकी आपूर्ति की जाएगी.

हर प्रखंड को चार हजार तिरंगे बनाने का लक्ष्य

प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों को चार-चार हजार तिरंगा झंडे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है. इस काम में प्रत्येक प्रखंड से करीब 15 जीविका दीदियों को लगाया गया है.

सभी प्रखंडों में झंडों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा किया जा सके.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में जनगणना कर्मियों को फ्रॉड कॉल, शिक्षक और BLO से OTP मांगने पर मचा हड़कंप

प्रखंड से जिला प्रशासन तक पहुंचेगा तिरंगा

तैयार किए जा रहे तिरंगे पहले प्रखंड स्तर पर संग्रहित किए जाएंगे. जीविका के प्रखंड स्तर के पदाधिकारी इन्हें संबंधित बीडीओ को सौंपेंगे. इसके बाद बीडीओ के माध्यम से तिरंगे जिला प्रशासन तक पहुंचेंगे.

जिला प्रशासन जरूरत के अनुसार विभिन्न सरकारी कार्यालयों में इन झंडों की आपूर्ति करेगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सके.

रोजगार के साथ राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी

तिरंगा निर्माण से जीविका दीदियों को रोजगार का अवसर मिलने के साथ राष्ट्रीय अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित हो रही है. इससे महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत हो रही है.

समय पर लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

जीविका समूहों की ओर से सभी प्रखंडों में तिरंगा निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है. संबंधित पदाधिकारियों की निगरानी में झंडों को तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन तक पहुंचाने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में देर रात एसपी का औचक निरीक्षण, छतौनी और तुरकौलिया थाना की सुरक्षा व्यवस्था जांची


विज्ञापन
गिरीश चन्द्र मिश्र

लेखक के बारे में

By गिरीश चन्द्र मिश्र

गिरीश चन्द्र समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें लिखने में लंबा अनुभव रखते हैं. पारंपरिक पत्रकारिता के साथ-साथ ये आधुनिक डिजिटल मीडिया में भी गहरी अभिरुचि रखते हैं और समसामयिक विषयों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन