मोेतिहारी: श्मशान घाट की जमीन पर मिट्टी भराई का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
स्थल पर प्रशासनिक टीम के साथ ग्रामीण
मोतिहारी के तुरकौलिया अंचल में श्मशान की सार्वजनिक भूमि पर कब्जे का गंभीर आरोप लगा है. ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन कट्ठा जमीन पर मिट्टी भरकर उसे हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस और अंचल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
Motihari News: मोेतिहारी. तुरकौलिया अंचल क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या-32 स्थित मजुराहा बेरुआ घाट श्मशान की जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि करीब तीन कट्ठा सार्वजनिक श्मशान की जमीन पर मिट्टी भराई कर उसे कब्जाने की कोशिश की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद अंचल कर्मी और रघुनाथपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
श्मशान की सार्वजनिक जमीन पर कब्जे का आरोप
ग्रामीणों के अनुसार मजुराहा बेरुआ घाट की करीब तीन कट्ठा जमीन का इस्तेमाल लंबे समय से श्मशान के रूप में किया जाता रहा है. आरोप है कि कुछ लोग मिट्टी भराई कर सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, 405 जीविका दीदियां बना रहीं 1.08 लाख झंडे
ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा आवेदन
मामले को लेकर जगरनाथ राय, हरिहर महतो, रामू सिंह, लकचन महतो, पुण्यदेव यादव, सुनर महतो और विश्वनाथ सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन दिया था. ग्रामीणों ने सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने और कथित रूप से कब्जे की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
सार्वजनिक और पवित्र भूमि पर कब्जे का विरोध
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट की जमीन सार्वजनिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इसका उपयोग क्षेत्र के लोग अंतिम संस्कार के लिए करते हैं. ऐसे में किसी व्यक्ति द्वारा इस जमीन पर निजी कब्जा करना गलत और गैरकानूनी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जमीन की स्थिति स्पष्ट कर उसे सुरक्षित कराने की मांग की है.
अंचल कर्मी और पुलिस ने शुरू की जांच
ग्रामीणों की शिकायत के बाद अंचल कर्मियों के साथ रघुनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. टीम ने स्थल का निरीक्षण कर मामले से संबंधित जानकारी जुटाई. प्रशासन की ओर से जमीन की वास्तविक स्थिति और कथित मिट्टी भराई की जांच की जा रही है.
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
तुरकौलिया अंचलाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. मौके पर टीम भेजकर मामले की पूरी जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यदि अनियमितता या अवैध कब्जे की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, 405 जीविका दीदियां बना रहीं 1.08 लाख झंडे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











