बेतिया: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बेतिया में पुलिस अलर्ट, समारोह स्थल से संवेदनशील इलाकों तक कड़ी निगरानी
एसएसपी कुमार गौतम
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र पश्चिम चंपारण में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मुख्य समारोह स्थल से लेकर संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की पैनी नज़र रहेगी. एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
Bettiah News: बेतिया. स्वतंत्रता दिवस को लेकर पश्चिम चंपारण जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. 15 अगस्त को आयोजित मुख्य समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है. सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं हो, इसके लिए एसएसपी कुमार गौतम ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
समारोह स्थल से चौक-चौराहों तक रहेगी निगरानी
मुख्य समारोह स्थल के साथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जायेगी. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.
सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है.
समारोह स्थल पर अतिरिक्त बल की तैनाती
मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.
आने-जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी रखी जायेगी. सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें:बोरे में छिपाकर नेपाल ले जा रहा था 105 किलो गांजा, बेतिया का आरोपी गिरफ्तार
सूचना तंत्र मजबूत रखने का निर्देश
एसएसपी कुमार गौतम ने थाना स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को कहा है. उन्होंने स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल उसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया.
संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करने तथा सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें: एमजीसीयू में पत्रकारिता एवं जनसंचार के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का प्रबोधन कार्यक्रम, 20 अगस्त तक प्रवेश का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










