अब ड्रोन से होगी खेतों में खाद की बौछार, किसानों को किराये में मिलेगी 50% छूट

Updated:
विज्ञापन

किसानों को कृषि ड्रोन से छिड़काव की जानकारी देते सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सौरव कुमार व प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता

बिहार के पश्चिम चंपारण के किसानों के लिए खुशखबरी है. अब वे 50% छूट पर कृषि ड्रोन किराये पर ले सकते हैं और कीटनाशी व उर्वरक का छिड़काव कर सकते हैं. सरकार ड्रोन खरीदने पर भी 50% तक सब्सिडी दे रही है.

विज्ञापन

West Champaran News: जिला कृषि कार्यालय के सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सौरभ भारती एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने कृषि ड्रोन से कीटनाशी एवं तरल उर्वरक छिड़काव योजना की जानकारी किसानों को दी. अधिकारियों ने किसानों को योजना के लाभ, ड्रोन के उपयोग और सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तार से बताया.

Mainatand News: कृषि ड्रोन किराये पर लेने पर मिलेगी 50% छूट

सहायक निदेशक सौरभ भारती और प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों के खेतों में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के छिड़काव के लिए भाड़े पर कृषि ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा. निर्धारित किराये पर किसानों को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

सात मिनट में आठ कट्ठा खेत में होगा छिड़काव

अधिकारियों के अनुसार कृषि ड्रोन की मदद से महज सात मिनट में करीब आठ कट्ठा खेत में खाद का छिड़काव किया जा सकता है. इससे किसानों का समय और मेहनत दोनों बचेंगे. साथ ही कम समय में खेत के बड़े हिस्से में समान रूप से छिड़काव किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें : बिजली कटौती से नल-जल तक, लौरिया की पंचायत समिति बैठक में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे

आधुनिक तकनीक से खेती को बढ़ावा देने की पहल

कृषि विभाग ने किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की योजना शुरू की है. अधिकारियों ने किसानों से तकनीक का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

नया ड्रोन खरीदने पर भी 50% तक सब्सिडी

अधिकारियों ने बताया कि किसान यदि नया कृषि ड्रोन खरीदना चाहते हैं तो सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का भी प्रावधान है. इससे किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े समूहों के लिए आधुनिक कृषि उपकरण अपनाना आसान होगा.

किसानों को दी गई योजना की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने किसानों के सवालों का जवाब देते हुए कृषि ड्रोन से छिड़काव की प्रक्रिया और योजना से जुड़ी जानकारी साझा की. मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : बिजली कटौती से नल-जल तक, लौरिया की पंचायत समिति बैठक में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन