VIDEO: Bihar Politics: AK-47 से फायरिंग किसके आदेश पर हुई? DGP के बाद गवर्नर से मिलेंगे तेजस्वी यादव; वीडियो में जानिए पूरा मामला
सीवान में छात्रों पर AK-47 से गोली चलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने DGP से मुलाकात की है और जल्द ही राज्यपाल से भी मिलने की बात कही है.
Tejashwi Yadav : सीवान में छात्रों पर हुई पुलिस फायरिंग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि निर्दोष छात्रों पर AK-47 से गोली चलाने का आदेश आखिर किसने दिया, यह अब तक साफ नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई बेहद गंभीर है और छात्रों को निशाना बनाकर गोली चलाने की कोशिश की गई.
AK-47 से फायरिंग पर तेजस्वी ने मांगा जवाब
तेजस्वी यादव ने सीवान गोलीकांड पर सवाल उठाया कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई और किसके आदेश पर पुलिस ने छात्रों पर गोली चलाई. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने छात्रों की छाती में गोली मारने का प्रयास किया.
तेजस्वी यादव ने इस पूरी घटना को महज पुलिस कार्रवाई मानने के बजाय इसके पीछे राजनीतिक दबाव होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार में अमित शाह और सम्राट चौधरी के कहने पर पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई की.
DGP से मुलाकात, राज्यपाल से मिलने की तैयारी
सीवान गोलीकांड को लेकर तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्होंने बिहार के DGP से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे जल्द ही राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे और घटना की शिकायत करेंगे.
PHOTOS: पटना में निकला तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
तेजस्वी यादव ने कहा कि मामला सिर्फ सीवान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बिहार की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ा गंभीर सवाल है. उन्होंने विपक्ष के दूसरे नेताओं से भी बिहार आने की अपील की है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं से कहा कि उन्हें बिहार की धरती पर आना चाहिए और यहां की स्थिति को खुद देखना चाहिए.
राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी बोले तेजस्वी
गोलीकांड के साथ तेजस्वी यादव ने राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग कहते हैं कि पेंशन देने और संविदाकारों को भुगतान करने के लिए पैसे नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों समेत राज्य के कई कर्मचारी वेतन के लिए परेशान हैं. तेजस्वी के मुताबिक, सावन और त्योहारों के समय भी कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है.
अब सीवान गोलीकांड में पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के आदेश और तेजस्वी यादव की ओर से लगाए गए राजनीतिक आरोपों पर सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है.
Also Read : VIDEO: तिरंगा यात्रा में जेपी को नमन कर CM सम्राट चौधरी ने कहा- 'तिरंगा हमारा अभिमान, लोकतंत्र की पहचान'
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए