Weather Update: पटना में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,18 जिलों में IMD का अलर्ट; बिहार में एक्टिव हुआ मानसून

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पटना में आज मौसम बदला-बदला रहेगा, आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उमस से पूरी राहत की उम्मीद कम है.

विज्ञापन

Patna Weather Update: राजधानी पटना में आज यानी बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ सकता है. सुबह से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दिन के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि झमाझम बारिश की उम्मीद कम है.

सांकेतिक तस्वीर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ऐसे में बारिश के बावजूद लोगों को उमस और गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना नहीं है. बादल छाए रहने के बावजूद दिन के समय तापमान बढ़ सकता है, जिससे मौसम गर्म और उमस भरा महसूस होगा. कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से थोड़ी देर के लिए राहत मिल सकती है.

मौसम का बदलेगा मिजाज

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने 12 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 अगस्त को करीब 18 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Monsoon: IMD ने 18 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 12 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में मौसम प्रभावित हो सकता है.

IMD अलर्ट

वहीं, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है.

गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग ने बताया है कि इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर रहने से बचने की सलाह दी गई है.

रोहतास चंदेश्वर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी

पटना समेत कई जिलों में बढ़ा तापमान

मंगलवार को बिहार में मॉनसून की गतिविधियां कमजोर रहने के कारण पटना में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा समस्तीपुर, नालंदा, वाल्मीकि नगर, छपरा, मोतिहारी, सीवान, वैशाली, अरवल, कैमूर, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, मुंगेर, मधेपुरा, पूर्णिया और अररिया में भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा.

Weather Update: अगले 4 दिन में 3-5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, इन इलाकों में  बारिश का भी अलर्ट, जानें IMD अपडेट - temperature rise by 3 5 degrees in  next 4 days

सुपौल बना बिहार का सबसे गर्म जिला

मॉनसून कमजोर पड़ने के कारण मंगलवार को बिहार में गर्मी का असर बढ़ गया. 11 अगस्त को सुपौल राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में अचानक बढ़ोतरी के कारण दिन के समय उमस और गर्मी का असर देखने को मिला.

वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बिहार में मॉनसूनी गतिविधियां कमजोर रह सकती हैं. इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर बादलों के बनने से अचानक आंधी, बारिश और वज्रपात की स्थिति पैदा हो सकती है.

Jharkhand Thunderstorm forecast to avoid lightning

पटना में भले ही भारी बारिश का खतरा नहीं है, लेकिन गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

खासकर खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को आकाश में तेज गरज सुनाई देने या बिजली चमकने पर सुरक्षित जगह पर चले जाने की सलाह दी जाती है.

Also Read : Weather Update: पटना में सुबह से छाए बादल,12 जिलों में येलो अलर्ट जारी; बिहार में फिर बदला मौसम का मिज़ाज


विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन