बख्तियारपुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, बचाने आई मां भी घायल: आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर SH-106 जाम किया

Updated:
विज्ञापन

थाना गेट पर हंगामा करते आक्रोशित ग्रामीण

बख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. हमले में उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर यातायात बाधित कर दिया.

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना जिले के बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के अंबेडकरनगर मोहल्ले में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. बेटे को बचाने पहुंची मां पर भी हमलावरों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मृतक की पहचान अंबेडकरनगर निवासी रामविलास दास के 30 वर्षीय पुत्र ज्ञानदीप के रूप में हुई है. घायल मां को गंभीर हालत में पटना रेफर किए जाने की सूचना है.

अचानक घर पहुंचकर हमला किया

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम कुछ लोग रामविलास दास के घर पहुंचे और उनके बेटे ज्ञानदीप पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में ज्ञानदीप गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी चीख-पुकार सुनकर मां घर से बाहर आई और बेटे को हमलावरों से बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया.

मां की स्थिति गंभीर, पटना रेफर किया

घटना के बाद मां-बेटे खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने ज्ञानदीप को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल उसकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया जाम

घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया.

इसके बाद ग्रामीणों ने ज्ञानदीप का शव गांव के सामने एसएच-106 पर रखकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया. पुलिस ग्रामीणों को समझाने और सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रही है. समाचार प्रेषण तक जाम हटने की सूचना नहीं थी.

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है. समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं थी.

इसे भी पढ़ें: 2130 करोड़ से बदलेगी बिहार के इन 3 पर्यटन स्थलों की तस्वीर, जानिए सरकार का मेगा प्लान

25 अगस्त से बिहार के इन तीन जिलों में बंद होंगी डीजल सिटी बसें, पटना-मुजफ्फरपुर-गयाजी में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन