मेट्रो निर्माण को लेकर बदला ट्रैफिक रूट, पटना जंक्शन से डाकबंगला के लिए बुद्ध स्मृति पार्क से गुजरेंगे वाहन

Updated:
विज्ञापन

ट्रैफिक रूट का जायजा लेते अधिकारी

पटना जंक्शन पर मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अब जंक्शन गोलंबर से डाकबंगला चौराहा के बीच वाहन बुद्ध स्मृति पार्क के अंदर बने वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे. यह बदलाव मेट्रो निर्माण कार्य को गति देने के लिए किया गया है.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Route Changed Due To Metro Construction : पटना जंक्शन पर मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य को गति देने के लिए मंगलवार रात से जंक्शन गोलंबर से डाकबंगला चौराहा के बीच यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया. निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग पर वाहनों के परिचालन के लिए बुद्ध स्मृति पार्क परिसर के अंदर वैकल्पिक सड़क तैयार की गई है. अब पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा की ओर आने-जाने वाले वाहनों को इसी वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा.

वैकल्पिक मार्ग का अधिकारियों ने लिया जायजा

नई यातायात व्यवस्था लागू करने से पहले मंगलवार को यातायात पुलिस उपाधीक्षक चतुर्थ पौरुष अग्रवाल ने मेट्रो टीम के साथ वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सड़क और यातायात से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया गया. इसके बाद नई व्यवस्था लागू कर दी गई.

यातायात एसपी सागर झा ने बताया कि पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के कारण आसपास की यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं. उन्होंने वाहन चालकों से नई व्यवस्था के अनुसार ही परिचालन करने की अपील की है.

शहर का प्रमुख इंटरचेंज होगा जंक्शन मेट्रो स्टेशन

पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन शहर का प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन होगा. यहां कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 की मेट्रो सेवाएं जुड़ेंगी. डाकबंगला चौराहा के समीप दोनों भूमिगत कॉरिडोर करीब छह मीटर की दूरी पर समानांतर गुजरेंगे.

गांधी मैदान-आकाशवाणी की ओर से आने वाली मेट्रो करीब 11 से 12 मीटर नीचे दूसरे तल के प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगी, जबकि नेहरू पथ की ओर से आने वाली मेट्रो करीब 23 से 24 मीटर की गहराई पर तीसरे तल के प्लेटफॉर्म तक पहुंचेगी.

जंक्शन से मेट्रो स्टेशन तक बनेगा भूमिगत सब-वे

पटना जंक्शन और मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए भूमिगत सब-वे भी बनाया जाएगा. मॉडल इंजन के समीप से स्टेशन गोलंबर के नीचे होते हुए बुद्ध स्मृति पार्क स्थित मेट्रो स्टेशन तक सब-वे बनाया जाएगा. इसके प्रवेश और निकास द्वार मॉडल इंजन तथा बुद्ध स्मृति पार्क के पास होंगे. इसके लिए रेलवे की करीब 30 मीटर लंबी और 12 मीटर चौड़ी जमीन उपलब्ध कराई जाएगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए तीन प्रमुख सब-वे

शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन प्रमुख भूमिगत सब-वे प्रस्तावित और निर्मित हैं. इनमें पटना जंक्शन-मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला प्रस्तावित सब-वे, महावीर मंदिर से जीपीओ गोलंबर के बकरी बाजार तक 440 मीटर लंबा चालू सब-वे और बिहार म्यूजियम से पटना म्यूजियम को जोड़ने वाला 1.47 किलोमीटर लंबा भूमिगत मार्ग शामिल है.

इसे भी पढ़ें : पटना में स्कूल से घर नहीं पहुंची नाबालिग छात्रा, अपहरण की आशंका में पांच घंटे रहा सड़क जाम



विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन