PHOTOS : डॉक्टर से PM तक, इन 10 महिलाओं ने रचा भारत का इतिहास, तस्वीरों में देखें

Updated:
1 / 11
Women Who Made History in India Photo Story : भारत की 10 महान महिलाओं की अद्भुत यात्रा को देखें, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराया. आनंदी बाई जोशी से लेकर सुरेखा यादव तक, जानें उनके योगदान.
फुल स्क्रीन में देखें

भारत की पहली महिलाओं की फोटो स्टोरी

Women Who Made History in India Photo Story : भारत की 10 महान महिलाओं की अद्भुत यात्रा को देखें, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराया. आनंदी बाई जोशी से लेकर सुरेखा यादव तक, जानें उनके योगदान.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 11
पहली महिला डॉक्टर आनंदी बाई जोशी
फुल स्क्रीन में देखें

आनंदी बाई जोशी

पहली महिला डॉक्टर आनंदी बाई जोशी

आनंदीबाई जोशी भारत की शुरुआती महिला चिकित्सकों में अग्रणी थीं और विदेश जाकर चिकित्सा की पढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिलाओं में गिनी जाती हैं. उन्होंने 1886 में अमेरिका के Woman’s Medical College of Pennsylvania से MD की डिग्री हासिल की. महज 21 साल की उम्र में मेडिकल डिग्री हासिल कर आनंदीबाई ने उस दौर की सामाजिक बंदिशों को चुनौती दी और भारतीय महिलाओं के लिए नई राह खोली.

3 / 11
पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले
फुल स्क्रीन में देखें

सावित्रीबाई फुले

पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले

सावित्रीबाई फुले को भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में जाना जाता है. उन्होंने 1848 में पुणे के भिड़े वाड़ा में लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू कर शिक्षा की नई राह खोली. महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक बदलाव के लिए उनका संघर्ष आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है.

4 / 11
पहली महिला IPS किरण बेदी
फुल स्क्रीन में देखें

किरण बेदी

पहली महिला IPS किरण बेदी

किरण बेदी भारत की पहली महिला IPS अधिकारी बनीं. 1972 में IPS में शामिल होकर उन्होंने पुलिस सेवा में महिलाओं के लिए नई राह खोली.

5 / 11
पहली महिला पायलट सरला ठकराल
फुल स्क्रीन में देखें

सरला ठकराल

पहली महिला पायलट सरला ठकराल

सरला ठकराल भारत की पहली महिला पायलट थीं. महज 21 साल की उम्र में उन्होंने 1936 में विमान उड़ाकर इतिहास रचा और देश की महिलाओं के लिए नई मिसाल कायम की.

6 / 11
पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
फुल स्क्रीन में देखें

इंदिरा गांधी

पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं. 1966 में उन्होंने देश की कमान संभाली और भारतीय राजनीति में एक मजबूत महिला नेतृत्व की मिसाल कायम की.

7 / 11
पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल
फुल स्क्रीन में देखें

प्रतिभा पाटिल

पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल

प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं. उन्होंने 2007 में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी संभाली. उनकी उपलब्धि ने भारतीय राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को एक नई पहचान दी.

8 / 11
पहली महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
फुल स्क्रीन में देखें

निर्मला सीतारमण

पहली महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनीं. उन्होंने 2017 में रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश की सुरक्षा और रक्षा नीति के क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक नई मिसाल कायम की.

9 / 11
आजाद भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी
फुल स्क्रीन में देखें

पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी

आजाद भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी

सुचेता कृपलानी आजाद भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं. उन्होंने 1963 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा. स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय रहीं सुचेता कृपलानी ने राजनीति में महिलाओं के नेतृत्व की मजबूत मिसाल कायम की.

10 / 11
पहली महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू
फुल स्क्रीन में देखें

सरोजनी नायडू

पहली महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू

सरोजिनी नायडू भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं. 1947 में उन्हें संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) की राज्यपाल नियुक्त किया गया. ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और महिला सशक्तिकरण की मजबूत आवाज थीं.

11 / 11
पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव
फुल स्क्रीन में देखें

सुरेखा यादव

पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव

सुरेखा यादव भारत की पहली महिला लोको पायलट बनी. उन्होंने वर्ष 1988 में भारतीय रेलवे में लोको पायलट के रूप में करियर शुरू किया. सुरेखा यादव ने पुरुषों के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई. वह वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने वाली देश की पहली महिला लोको पायलट भी बनीं. उनकी उपलब्धि आज देश की लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा और मिसाल है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन