एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड, बिहार के तीन जिलों में कागजात खंगाल रही टीम

Updated:
विज्ञापन

कागजात की जांच करती हुई एसवीयू की टीम

SVU Raid: लघु जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हरेन्द्र कुमार के 4 ठिकानों पर एसवीयू की टीम छापेमारी के लिए पहुंची. हरेन्द्र कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है. मामले में बिहार के तीन जिलों में कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन

SVU Raid: बिहार में फिर भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. मंगलवार को लघु जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हरेन्द्र कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. एसवीयू की अलग-अलग टीमें तीन जिलों में कागजात खंगालने में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, हरेन्द्र कुमार बांका जिले में पोस्टेड हैं.

क्या है एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर आरोप?

जानकारी के मुताबिक, बांका जिले के बांका प्रमंडल में पदस्थापित हरेन्द्र कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. 10 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था, इसके बाद 11 अगस्त को एसवीयू की अलग-अलग टीमें चार ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची. फिलहाल अधिकारी की संपत्ति, आय के श्रोत के साथ डॉक्युमेंट्स की भी जांच की जा रही है.

पटना में जनक नंदिनी अपार्टमेंट की तस्वीर
पटना में जनक नंदिनी अपार्टमेंट की तस्वीर

इन 4 ठिकानों पर हो रही छापेमारी

  1. पटना में फ्लैट नंबर 307, जनक नंदिनी अपार्टमेंट, महावीर नगर, थाना- पत्रकार नगर में छापेमारी हो रही.
  2. पटना में ही एक और जगह बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान में भी छापेमारी की गई.
  3. इसके साथ ही वैशाली जिले में पातेपुर थाना इलाके के सिमरवारा गांव में भी तलाशी की जा रही.
  4. बांका जिले में लघु जल संसाधन विभाग के इंजीनियर के ऑफिस में छापेमारी की जा रही है.
पटना में कार्रवाई की तस्वीर
पटना में कार्रवाई की तस्वीर

क्या कहना है SVU के अधिकारी का?

शुरुआत की जांच में इंजीनियर के आवास से जमीन खरीद के तीन कागजात मिले हैं. एसवीयू के अधिकारियों ने बताया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संपत्ति का आकलन किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच की कार्रवाई शुरू की गई है.

अविनाश कुमार, SVU अधिकारी
अविनाश कुमार, SVU अधिकारी

आय के स्त्रोत और पासबुक की जांच शुरू

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संपत्ति, आय के स्त्रोत और दस्तावेजों की जांच की जा रही है. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से बैंक पासबुक, उनके परिजनों के पासबुक को खंगाला जा रहा है. विशेष निगरानी इकाई के अधिकारियों ने बताया कि अभियंता के पास अवैध संपत्ति होने की जानकारी मिली थी. इसकी पड़ताल करने के बाद 10 अगस्त को मामले में एफआईआर की गई थी. एफआईआर के अगले दिन 11 अगस्त को छापेमारी की गई.

Also Read:बिहार संपर्क क्रांति, मगध, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत 100 ट्रेनों को लेकर फैसला, बढ़ाई जायेंगी सीटें, रेलवे बोर्ड ने मांगी रिपोर्ट


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन