असिस्टेंट प्रोफेसर बने अजय निराला का पालीगंज में जोरदार स्वागत, सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

Updated:
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर बधाई देते हुए

पालीगंज के अजय कुमार निराला के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. ग्रामीण परिवेश से निकलकर उच्च शिक्षा में मुकाम हासिल करने वाले अजय को सम्मानित कर ग्रामीणों ने उनका हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन

Assistant Professor : पालीगंज नगर बाजार स्थित रामदुलारी मार्केट में मंगलवार को बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित अजय कुमार निराला के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार ने की. इस दौरान ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अजय कुमार निराला को अंग-वस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ग्रामीण प्रतिभा की सफलता को बताया क्षेत्र का गौरव

समारोह को संबोधित करते हुए पालीगंज विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने कहा कि अजय कुमार निराला की सफलता केवल उनके परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है. ग्रामीण परिवेश से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मुकाम हासिल करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.

उन्होंने कहा कि पालीगंज की मिट्टी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत केवल युवाओं को सही अवसर और प्रोत्साहन देने की है.

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के प्रति गंभीर होकर आगे बढ़ना चाहिए. अजय निराला की सफलता साबित करती है कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं.

प्रतिभाओं के सम्मान से युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से अन्य युवाओं में भी आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है. इस दौरान अजय कुमार निराला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष चंद्रसेन कुमार वर्मा, जवाहीर गुप्ता, बैद्यनाथ चंद्रवंशी, मोहन चौधरी, शशिकांत आर्य, विकास आर्या, विद्यासागर प्रसाद, पंकज सर्राफ, संजय सक्सेना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : पटना में स्कूल से घर नहीं पहुंची नाबालिग छात्रा, अपहरण की आशंका में पांच घंटे रहा सड़क जाम



विज्ञापन
Sikandar Kumar Paliganj

लेखक के बारे में

By Sikandar Kumar Paliganj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन