पटना: तय सीमा से ज्यादा छुट्टी लेने पर दो यातायात सिपाहियों के वेतन में कटौती
यातायात एसपी
पटना यातायात पुलिस ने ड्यूटी के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. तय सीमा से अधिक छुट्टी लेने वाले दो सिपाहियों के वेतन में कटौती की गई है. इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna News : पटना यातायात पुलिस में ड्यूटी के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने लाइन डे का आयोजन किया. इस दौरान यातायात व्यवस्था की समीक्षा के साथ पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के कार्यों का भी आकलन किया गया. तय सीमा से अधिक छुट्टी लेने वाले दो सिपाहियों के वेतन में कटौती की कार्रवाई की गयी.
यातायात व्यवस्था और ड्यूटी की हुई समीक्षा
लाइन डे के दौरान शहर में यातायात संचालन, जाम की समस्या और वाहनों के सुगम आवागमन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी. यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, उपस्थिति, छुट्टियों और ऑन-ड्यूटी अनुशासन की भी समीक्षा की गयी. एसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कहा कि यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षित, सुगम और बाधारहित यातायात व्यवस्था कायम करना है. इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










