पटना : बाथरूम में CCTV लगाने का विरोध पड़ा भारी, विधवा बहू से मारपीट की, ससुर हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

मनेर थाना, पटना

खासपुर गांव में बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर एक विधवा महिला का विरोध करना महंगा पड़ गया. ससुराल वालों पर महिला से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है. पुलिस ने मामले में ससुर को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Patna Crime News : मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर गांव में नहाने वाले बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का विरोध करना एक विधवा महिला को महंगा पड़ गया. आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला ने थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. मामले में पुलिस ने महिला के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

कैमरा लगाने का विरोध करने पर हुआ विवाद

बताया जाता है कि खासपुर गांव निवासी स्व. जितेंद्र कुमार की पत्नी नीरू कुमारी के नहाने वाले बाथरूम में ससुराल पक्ष के लोगों ने सीसीटीवी कैमरा लगाया है. नीरू कुमारी ने बाथरूम में कैमरा लगाने का विरोध किया. इसी बात को लेकर ससुराल वालों के साथ उनकी कहासुनी हो गयी. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.

सास, ससुर, देवर और जेठ पर लगाया आरोप

घायल नीरू कुमारी ने पुलिस को दिये आवेदन में अपनी सास, ससुर, देवर और जेठ को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है. महिला का आरोप है कि ससुराल के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं.

पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया

नीरू कुमारी का आरोप है कि बाथरूम में गलत नीयत से सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. इसका विरोध करने पर पहले भी उसे धमकी दी गयी थी. दोबारा विरोध करने पर ससुराल वालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. घटना के बाद वह घायल अवस्था में मनेर थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला के ससुर को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: 2130 करोड़ से बदलेगी बिहार के इन 3 पर्यटन स्थलों की तस्वीर, जानिए सरकार का मेगा प्लान


विज्ञापन
Suaib Khan Maner

लेखक के बारे में

By Suaib Khan Maner

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन