श्रावणी मेले के 13वें दिन शिवमय हुई बाबा बैद्यनाथ की नगरी, 2.79 लाख भक्तों ने चढ़ाया जल
कांवरिया पथ से बाबा को जल चढ़ाने आते श्रद्धालु
श्रावणी मेले के 13वें दिन बाबा बैद्यनाथ की नगरी पूरी तरह शिवमय नजर आयी. 2,79,156 श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया, जिसमें कूपन व्यवस्था से भक्तों को काफी राहत मिली.
Shravani Mela 2026: श्रावणी मेले के 13वें दिन मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ की नगरी पूरी तरह शिवमय नजर आयी. सोमवार रात जलार्पण का समय समाप्त होने के बाद भी हजारों कांवरिये बाबा पर जल चढ़ाने से वंचित रह गये थे. इस कारण मंगलवार की सुबह से ही बीएड कॉलेज से आगे बरमसिया तक कांवरियों की लंबी कतार दिखी. दिनभर में 2,79,156 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया, जबकि कूपन व्यवस्था शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली.
3:05 बजे खुला पट, 4:18 बजे से शुरू हुआ जलार्पण
मंगलवार को भी बाबा मंदिर का पट अहले सुबह 3:05 बजे खोला गया. इसके बाद बाबा की पारंपरिक पूजा संपन्न करायी गयी. सुबह 4:15 बजे आम भक्तों के लिए जलार्पण शुरू कराया गया.
ये भी पढ़ें- विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द
13 वें दिन पौने तीन लाख कांवरियों ने किया जलार्पण
श्रावणी मेले के 13वें दिन जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,79,156 रही. इनमें शीघ्रदर्शनम कूपन से 16,295, बाह्य अरघा के माध्यम से 1,51,875 तथा आंतरिक अरघा से 1,10,986 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया.
ये भी पढ़ें- फोन पर अधिकारी ने दिया उटपटांग जवाब, संजीव सिंह बोले- ‘कहां हो, अभी आता हूं’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










