कर्ज का बकाया मांगा तो विषैला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

Updated:
विज्ञापन

देवघर के पालोजोरी में कर्ज का बकाया पैसा मांगे जाने से परेशान युवक ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की।

विज्ञापन

देवघर : पालोजोरी थाना क्षेत्र के जरगड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक महबूब अंसारी द्वारा विषैला पदार्थ खाकर जान देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार महबूब ने किसी परिचित से कुछ पैसे कर्ज लिये थे. कर्ज का बकाया पैसा मांगे जाने के बाद सोमवार रात उसने विषैला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दी गयी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन मृतक का शव लेकर घर निकल चुके थे. इसके बाद बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस ने पालोजोरी थाना को घटना की सूचना दी. पालोजोरी थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया और मंगलवार सुबह शव को मंगवाकर सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया. पालोजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में परिजनों से पता चला है कि कर्ज का बकाया पैसा मांगे जाने पर युवक ने यह कदम उठाया.


विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola