ऑटो पकड़ने के दौरान बुजुर्ग कांवरिया की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

देवघर से जलार्पण कर लौट रहे दरभंगा के 60 वर्षीय बुजुर्ग कांवरिया की ऑटो पकड़ते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया.

विज्ञापन

देवघर : बाबा बैद्यनाथधाम व बासुकिनाथ धाम में जलार्पण के बाद घर लौटने के लिए जसीडीह स्टेशन जा रहे दरभंगा निवासी बुजुर्ग कांवरिया विशेश्वर साहनी (60) की सोमवार रात ऑटो पकड़ने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गयी. साथियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन व साथी पोस्टमार्टम नहीं कराने का आवेदन देकर शव लेकर घर के लिए रवाना हो गये. जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के शिसो गाँव के रहने वाले विशेश्वर शाही बाबा बैद्यनाथधाम व बासुकिनाथ धाम में जलार्पण करने के बाद अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे.

जसीडीह स्टेशन जाने के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

जसीडीह स्टेशन जाने के लिए देवघर में ऑटो पकड़ने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. साथियों ने उन्हें इलाज के लिए सोमवार रात सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की जानकारी मिलने के बाद साथियों व परिजनों ने सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथधाम ओपी में आवेदन दिया. आवेदन में पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही गयी. इसके बाद परिजन व साथी मृतक का शव लेकर घर के लिए रवाना हो गये.


विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola