श्रावणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, बाबा मंदिर में 129 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

Updated:
विज्ञापन

मंदिर कंट्रोल रूम कैमरे को देखते सुबोध | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेले में सुरक्षा सख्त, बाबा मंदिर में 129 सीसीटीवी और एआई कैमरों से श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर रखी जा रही है पैनी नजर।

विज्ञापन

देवघर :: 33 अत्याधुनिक एआइ कैमरों से श्रद्धालुओं की स्कैनिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजरसंजीव कुमार मिश्रा, देवघर श्रावणी मेले में उमड़ रही कांवरियों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाबा मंदिर व जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी है. आम दिनों में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था 96 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संचालित होती थी. वर्तमान में कैमरों की संख्या बढ़ाकर 129 कर दी गयी है. इसमें 33 अत्याधुनिक एआइ डिजिटल कैमरे लगाये गये हैं. मंदिर परिसर के अलावा प्रवेश व निकास द्वार, कतार व्यवस्था सहित संवेदनशील स्थानों पर इन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. एआइ कैमरों के माध्यम से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की स्कैनिंग, फेस रीडिंग और आवश्यक डाटा कैप्चर किया जा रहा है. इससे भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में मदद मिल रही है.

कई कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर

पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी इएमसीआर, बाबा मंदिर कंट्रोल रूम समेत अलग-अलग कंट्रोल रूम से की जा रही है. यहां तैनात पदाधिकारी और कर्मी सीसीटीवी फुटेज पर लगातार नजर रख रहे हैं. मंदिर कंट्रोल रूम में तैनात सुबोध वर्मा भी कैमरों के माध्यम से पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. किसी भी तरह की संदिग्ध या असामान्य गतिविधि सामने आने पर इसकी सूचना तत्काल प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को दी जा रही है. इससे मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिल रही है.


विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola