डीडीसीए ने लगाया मेगा रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह

Updated:
विज्ञापन

डीडीसीए के मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करते खिलाड़ी और पास खड़े संघ के पदाधिकारी . Prabhat Khabar Network

डीडीसीए ने देवघर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें क्रिकेट खिलाड़ियों और सदस्यों ने 30 यूनिट रक्त दान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई.

विज्ञापन

देवघर.

देवघर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. श्रावण के पावन माह में आयोजित इस शिविर में क्रिकेट खिलाड़ियों, संघ के पदाधिकारियों और उनके परिजनों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया. शिविर में रक्तदाताओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया. समाचार लिखे जाने तक आयोजन के दौरान 30 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था.

खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

डीडीसीए के सचिव विजय झा ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद की जान नहीं जानी चाहिए. इसी उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने खिलाड़ियों और संघ से जुड़े सदस्यों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.

रक्तदान शिविर में डीडीसीए के सचिव के अलावा इफ्तिखार शेख, नीरज सिंह, किशन फलाहारी, संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, कंचन मिश्रा, अमित सोनी, सनी सान्याल, तरुण कुमार और अभिषेक आनंद समेत दर्जनों क्रिकेट खिलाड़ी व सदस्य मौजूद रहे.

खिलाड़ियों ने कहा कि मैदान पर खेल भावना के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है. श्रावण में आयोजित इस पहल को संघ की सामाजिक सरोकार से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया गया.


विज्ञापन
अजय कुमार यादव

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola