Shravani Mela:बोल-बम से गूंजा बाबाधाम, कांवरियों की कतार ने बढ़ाई रौनक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेला के 14वें दिन कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी. बोल बम के जयघोष से गूंजी बाबा नगरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये.

विज्ञापन

देवघर. राजकीय श्रावणी मेला के 14वें दिन बुधवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा. अहले सुबह 4:07 बजे बाबा मंदिर का पट खुलते ही रूट लाइन बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी. पट खुलने के साथ कतार में खड़े कांवरियों ने बाबा पर जलार्पण शुरू किया.

विज्ञापन

सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों कांवरिया

उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर हजारों कांवरिया बाबा नगरी पहुंचे हैं. लंबी यात्रा के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं दिखी. बोल बम का जयघोष करते हुए कांवरिये लगातार बाबा मंदिर की ओर बढ़ते रहे.

बीएड कॉलेज तक पहुंची कांवरियों की कतार

बुधवार सुबह बीएड कॉलेज से कांवरियों की कतार लगी रही, जो रूट लाइन के जरिये मंदिर की ओर बढ़ रही थी. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं.

सुरक्षा के साथ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधा

मेला क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता की व्यवस्था की गयी है. अधिकारी और पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालु अनुशासित तरीके से आगे बढ़ें और जलार्पण में किसी तरह की परेशानी न हो


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola