यूथ दिवस पर देवघर में दिखा युवाओं का जज्बा, रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़
रक्तदान करते युवा | Prabhat Khabar Network
देवघर में यूथ दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया.
देवघर. यूथ दिवस पर देवघर इनर व्हील क्लब और ड्रॉप ऑफ ब्लड परिवार की ओर से रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया. इस पहल के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त संग्रह में योगदान दिया गया. आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महज एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का जरिया भी बन सकता है.
आपके शहर में
युवाओं को रक्तदान के लिए किया जागरूक
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाजसेवा से जोड़ना था. रक्त की जरूरत किसी भी मरीज को अचानक पड़ सकती है. ऐसे में समय पर उपलब्ध रक्त कई परिवारों के लिए बड़ी राहत बनता है.
सिविल सर्जन ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह
शिविर में सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान से जरूरतमंद की जान बचायी जा सकती है और समाज में मानवता व सेवा की भावना मजबूत होती है.
रक्त केंद्र प्रभारी ने जताया आभार
रक्त केंद्र प्रभारी डॉ विधु विबोध ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. मौके पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ ममता किरण, ड्रॉप ऑफ ब्लड परिवार के संस्थापक विनायक सिंह, समीर मिश्रा, रक्तदान महादान सारवां के संस्थापक शंभू यादव, डॉ दिग्विजय भारद्वाज समेत दोनों संस्थाओं के सदस्य व अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए