इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती,घर से निकल पहुंची आसनसोल पुलिस की भनक लगते ही युवक फरार, वापसी के दौरान पटना जंक्शन से छात्रा बरामद

Updated:
विज्ञापन

घटना के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी

पटना से लापता हुई 10वीं की छात्रा पटना जंक्शन पर सकुशल मिल गई है. सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के चलते वह घर से पश्चिम बंगाल के आसनसोल चली गई थी. पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

विज्ञापन

Patna Missing Student : खगौल थाना क्षेत्र से लापता 10वीं की नाबालिग छात्रा को पटना पुलिस टीम ने पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया. छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि यह अपनी मर्जी से एक युवक के साथ पश्चिम बंगाल के आसनसोल चली गयी थी. पटना पुलिस की एक टीम भी पश्चिम बंगाल के आसनसोल पहुंची. लेकिन युवक को भनक लग गयी और वह छात्रा को छोड़ कर फरार हो गया. इसके बाद छात्रा आसनसोल से पटना के लिए रवाना हुई और पुलिस ने उसे पटना जंक्शन से बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस को आसनसोल के रहने वाले युवक विशाल की तलाश है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

छात्रा अपने सहेली के जरिए युवक से की थी इंस्टाग्राम पर दोस्ती

एसआइटी गठित की गयी थी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दानापुर एक और खगौल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उसका लोकेशन आसनसोल का मिला. पुलिस टीम तुरंत आसनसोल पहुंची. इसी दौरान जांच में यह बात सामने आयी कि छात्रा अपनी एक सहेली के जरिए इंस्टाग्राम पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी विशाल कुमार नाम के युवक से दोस्ती हुई थी और उससे ही बात करती थी. उसने इंस्टाग्राम फ्रेंड विशाल कुमार के कहने पर घर छोड़ने का फैसला किया और आसनसोल चली गयी थी. पुलिस ने नाबालिग छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है.


View on Instagram

जानिए....क्या है पूरा मामला

सोमवार को छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी और लापता हो गयी थी. इसके बाद दानापुर रेलवे यार्ड की पटरी के पास से उसका स्कूल बैग और ड्रेस बरामद हुआ था. जिसके कारण तरह-तरह की आशंका जतायी जा रही थी. परिजनों की लिखित शिकायत पर खगौल थाने में कांड संख्या 408/26 के तहत केस दर्ज किया गया था.

अपहरण की आशंका पर सड़क पर उतरे थे लोग

छात्रा के लापता होने और रेलवे पटरी के पास उसका स्कूल ड्रेस व बैग मिलने की सूचना फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे. छात्रा के अपहरण की आशंका जताते हुए लोगों ने दानापुर-बिहटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था.शाम करीब छह बजे शुरू हुआ सड़क जाम रात करीब 11 बजे तक जारी रहा. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की थी. लोग छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे थे.परिजनों का आरोप था कि लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई में देरी हुई. इसके बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया था. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया था.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन