पटना में फायरिंग : रामकृष्णा नगर में प्रॉपर्टी डीलर शुभम कुमार को घर के बाहर मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

रामकृष्ण नगर में चली गोली

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को घर के बाहर टहलते समय तीन बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम चार गोलियां मार दीं. घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna Firing On Property Dealer : पटना के रामकृष्णा नगर में बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम 24 वर्षीय युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई. वह प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. घटना देर रात की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामला भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड के पास की है, देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर टहल रहे शुभम कुमार यादव पर लगातार चार गोलियां चलाई. गोली लगने के बाद शुभम मौके पर ही गिर पड़ा. वारदात के बाद तीनों बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए.

अपाचे बाइक से आए थे सभी बदमाश

जानकारी के अनुसार, शुभम मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने निकला था. इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश इलाके में पहुंचे. इससे पहले कि शुभम कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसे निशाना बयाना और फायरिंग शुरू कर दी.

बदमाशों ने लगातार चार गोलियां चलाईं. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. गोली लगते ही शुभम जमीन पर गिर गया. फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर बाइक से फरार हो चुके थे.

फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. शुभम की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

View on Instagram

Patna Crime News : हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

रामकृष्ण नगर पुलिस जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बाइक सवार हमलावरों की पहचान हो सके.

VIDEO: Bihar Politics: AK-47 से फायरिंग किसके आदेश पर हुई? DGP के बाद गवर्नर से मिलेंगे तेजस्वी यादव; वीडियो में जानिए पूरा मामला

क्या कह रहे हैं अधिकारी

पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 रंजन कुमार ने बताया कि करीब 24 वर्षीय शुभम कुमार को गोली मारे जाने की सूचना मिली है. घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोलीबारी के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है.

वहीं रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष के अनुसार वारदात रात करीब साढ़े दस बजे हुई. शुरुआती जांच में युवक के प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने की जानकारी मिली है. पुलिस इस कड़ी को भी जांच का हिस्सा बना रही है.

फिलहाल घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. साथ ही परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है.

क्राइम मीटिंग के बीच सरेआम फायरिंग से उठे सवाल

पटना में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई और क्राइम मीटिंग की जाती है, अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों की लगातार बैठकें होती हैं. अपराधियों पर कार्रवाई और रात में गश्ती बढ़ाने की बात भी कही जाती है. इसके बावजूद रामकृष्णा नगर जैसे इलाके में घर के बाहर टहल रहे युवक पर तीन बदमाशों का सरेआम चार गोलियां चलाकर फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

Also Read : 17 अगस्त से बिहार में जमीन रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, मोबाइल-ईमेल और वाट्सएप पर मिलेगा डिजिटल लिंक; डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन