दशहरा-छठ पर ट्रेन-बस की भीड़ से प्रवासियों को मिलेगी राहत, बिहार के लिए दौड़ेंगी 50 से ज्यादा बसें
सांकेतिक तस्वीर
बिहार में त्योहारों के मौसम में प्रवासी श्रमिकों को घर आने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए परिवहन विभाग ने विशेष तैयारी की है. दिल्ली समेत अन्य प्रमुख राज्यों से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए स्पेशल बसों का परिचालन किया जाएगा.
Parivahan Vibhag : बिहार में पर्व-त्योहार का मौसम आते ही राज्य का रंग-रूप ही बदल जाता है. त्योहारों के समय अपने घर आने और परिवार के साथ रहने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं. अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए लोग महीनों पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं. बिहार से बाहर रहने और दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोगों को भी अपने घर लौटने का बेसब्री से इंतजार रहता है.
अक्सर देखा जाता है कि त्योहारों के मौसम में परिवहन व्यवस्था पर काफी दबाव बढ़ जाता है. ट्रेन, बस और फ्लाइट में सीटें फुल हो जाती हैं. अपने घर जाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. भीड़ बढ़ने के कारण कई बार लोगों को न तो सीट मिलती है और न ही टिकट. यही वजह है कि लोग अपने घर जाने के लिए महीनों पहले से ही टिकट बुक कर लेते हैं और अपनी सीट रिजर्व करा लेते हैं.
त्योहारों में बढ़ जाती है यात्रियों की भीड़
प्रवासी श्रमिकों और दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोगों की इस परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग भी हर साल अतिरिक्त व्यवस्था करता है. विभाग की ओर से जरूरत के अनुसार विशेष गाड़ियों और बसों का परिचालन किया जाता है, ताकि त्योहार के समय लोगों को अपने घर आने में परेशानी नहीं हो.
इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने आने वाले दशहरा और छठ पर्व को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है. बिहार आने वाले प्रवासी श्रमिकों को पर्व के दौरान घर आने में परेशानी नहीं होगी. परिवहन विभाग ने दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए विशेष बसें चलाने की तैयारी की है.
दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से चलेंगी स्पेशल बसें
विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत दूसरे प्रमुख राज्यों और शहरों से बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए स्पेशल बसों का परिचालन किया जाएगा. इसके लिए संबंधित राज्यों और बस संचालकों के साथ समन्वय की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष बसों की व्यवस्था की जाएगी. दिल्ली सरकार के निर्देश पर दिल्ली से बिहार के लिए बसों का परिचालन किया जाएगा. इससे त्योहार के समय बिहार लौटने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
पर्व के दौरान टिकट नहीं मिलने-भीड़ से होती है परेशानी
विभाग के मुताबिक, पर्व के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने और सामान्य बस सेवाओं में भीड़ बढ़ने के कारण प्रवासी श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी को देखते हुए विभाग ने स्पेशल बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है.
Land Registry: 17 अगस्त से बिहार में जमीन रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, मोबाइल-ईमेल और वाट्सएप पर मिलेगा डिजिटल लिंक; डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल बसों का परिचालन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात सहित अन्य राज्यों से होगा.
इन राज्यों से बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए बसें चलायी जायेंगी, ताकि पर्व के दौरान घर आने वाले प्रवासी श्रमिकों को परेशानी कम हो.
रूट, किराया और बसों की उपलब्धता पर होगा फैसला
परिवहन विभाग के अनुसार स्पेशल बसों के परिचालन को लेकर रूट, बसों की उपलब्धता, किराया और समय-सारिणी पहले से तय की जाएगी. इसकी जानकारी यात्रियों को भी दी जाएगी, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा की तैयारी कर सकें.
दशहरा और छठ के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक और दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोग अपने घर लौटते हैं. ऐसे में स्पेशल बसों के परिचालन से सामान्य परिवहन सेवाओं पर बढ़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलेगी और लोगों के लिए घर पहुंचना आसान होगा.
Also Read : पटना में देर रात गोलियों की बौछार, रामकृष्ण नगर में बाइक सवार 3 बदमाशों ने युवक मारी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










