PHOTOS: पटना के पास बनेगी बिहार की नई स्पोर्ट्स सिटी, 651 एकड़ में तैयार होगा खेलों का हब, जानिए क्या-क्या होगा

Updated:
1 / 7
बिहार को जल्द ही एक बड़ी स्पोर्ट्स सिटी मिलने वाली है. पटना के पास 651 एकड़ में विकसित होने वाले इस स्पोर्ट्स हब में खिलाड़ियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें एक गोल्फ कोर्स और मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शामिल हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

पटना के पास बनेगी बिहार की नई स्पोर्ट्स सिटी

बिहार को जल्द ही एक बड़ी स्पोर्ट्स सिटी मिलने वाली है. पटना के पास 651 एकड़ में विकसित होने वाले इस स्पोर्ट्स हब में खिलाड़ियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें एक गोल्फ कोर्स और मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शामिल हैं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 7
पटना के पास विकसित होगा बड़ा स्पोर्ट्स हब
फुल स्क्रीन में देखें

पटना के पास स्पोर्ट्स हब.

पटना के पास विकसित होगा बड़ा स्पोर्ट्स हब

पटना के पास विकसित होने वाली पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में अब सिर्फ आवासीय और शहरी सुविधाएं ही नहीं होंगी. इसे बिहार के बड़े स्पोर्ट्स हब के रूप में भी विकसित करने की तैयारी है. टाउनशिप की योजना में खेल गतिविधियों के लिए कुल 651 एकड़ जमीन रिजर्व की गई है.

3 / 7
225 एकड़ में बनेगी अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी
फुल स्क्रीन में देखें

225 एकड़ में होगा स्पोर्ट्स सिटी.

225 एकड़ में बनेगी अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी

करीब 225 एकड़ जमीन में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी विकसित करने का प्रस्ताव है. यहां खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी. खिलाड़ियों के रहने और ट्रेनिंग की व्यवस्था भी इसका हिस्सा होगी.

4 / 7
187 एकड़ में बनेगा गोल्फ़ कोर्स
फुल स्क्रीन में देखें

187 एकड़ ज़मीन पर गोल्फ़ कोर्स बनाया जाएगा.

187 एकड़ में बनेगा गोल्फ़ कोर्स

टाउनशिप में 187 एकड़ जमीन गोल्फ कोर्स के लिए निर्धारित की गई है. इसके जरिए पटना और बिहार में गोल्फ से जुड़ी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना है. बड़े क्षेत्र में विकसित होने वाला यह गोल्फ कोर्स स्पोर्ट्स हब का अहम हिस्सा होगा.

5 / 7
239 एकड़ में बनेगा मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
फुल स्क्रीन में देखें

मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स.

239 एकड़ में बनेगा मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

सबसे बड़ा हिस्सा 239 एकड़ का होगा, जहां मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा. यहां अलग-अलग खेलों के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना है. इससे एक ही परिसर में कई खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता की सुविधा मिल सकेगी.

6 / 7
ओलिंपिक स्तर की सुविधाओं पर जोर
फुल स्क्रीन में देखें

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा ओलिंपिक स्तर की सुविधाओं पर जोर.

ओलिंपिक स्तर की सुविधाओं पर जोर

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रस्तावित सुविधाओं को ओलिंपिक मानकों के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया है. लक्ष्य सिर्फ खिलाड़ियों के लिए मैदान तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसी सुविधाएं बनाना है जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो सकें.

7 / 7
बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म
फुल स्क्रीन में देखें

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म.

बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म

अगर योजना प्रस्ताव के मुताबिक जमीन पर उतरती है तो बिहार के खिलाड़ियों को अपने राज्य में ही आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी. सरकार की योजना सिर्फ पाटलिपुत्र टाउनशिप तक सीमित नहीं है. राज्य की अन्य प्रस्तावित टाउनशिप में भी खेल सुविधाओं के लिए जमीन चिन्हित करने की बात कही गई है. इससे आने वाले समय में बिहार में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा नेटवर्क तैयार हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन