पटना सिटी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत, एक की पहचान हुई, दूसरी अज्ञात

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पटना सिटी में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की मौत हुई है. अगमकुआं थाना क्षेत्र में एक 31 वर्षीय महिला की मौत की जांच जारी है, जबकि आलमगंज से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Patna City Deaths: पटना सिटी में अगमकुआं और आलमगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई. अगमकुआं थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं, आलमगंज थाना क्षेत्र से करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है. दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा.

अगमकुआं में महिला की मौत की जांच

अगमकुआं थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर मोहल्ला स्थित एक फ्लैट में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार की 31 वर्षीय पत्नी रुबी कुमारी की मौत हो गई. परिवार की ओर से उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्यों से पूछताछ में मानसिक तनाव की बात सामने आई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

आलमगंज में अज्ञात महिला का शव बरामद

इधर, आलमगंज थाना क्षेत्र के मिर्दाहा टोली लोहा गोदाम के दक्षिण मोहल्ले से पुलिस ने करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया. महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. प्रारंभिक तौर पर किसी वाहन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Amitabh Srivastav

लेखक के बारे में

By Amitabh Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन