बिहटा में 10-12 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, कटौती से परेशान लोग; शिकायतों के बाद भी नहीं मिल रही राहत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बिहटा में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है. मुश्किल से 10-12 घंटे बिजली मिल पा रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बार-बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान न होने से लोगों में भारी नाराजगी है.

विज्ञापन

Patna Power Cut : बिहटा में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था और लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है. एयर फोर्स के पास स्थित पावर हाउस से संचालित ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किल से 10-12 घंटे भी बिजली मिल पा रही है. दिन हो या रात, बार-बार बिजली कटने से लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद बिजली आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार बिजली कटौती को लेकर जेई और एसडीओ को लगातार फोन कर शिकायत की जा रही है. इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. पावर हाउस में फोन करने पर बिजली बाधित होने के पीछे अलग-अलग तकनीकी कारण बताए जाते हैं. लगातार बनी इस स्थिति से उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

पटना में कारोबारी के बेटे की हत्या की सुपारी का दावा, डिटेल बताने के लिए मांगे 10 लाख रुपये

दो घंटे भी लगातार नहीं मिल रही बिजली

उपभोक्ता अमरजीत राम ने बताया कि दिन हो या रात, बिजली की स्थिति बेहद खराब है. कई बार ऐसा होता है कि लगातार दो घंटे भी बिजली नहीं रहती. बिजली कटौती को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.

उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति का असर केवल घरेलू कामकाज तक सीमित नहीं है. छोटे कारोबार करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है. वहीं, बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है.

बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या बरकरार

उपभोक्ता विकास पासवान ने कहा कि बार-बार बिजली कटने से ग्रामीण परेशान हैं. बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है. शिकायत करने के बाद भी विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. बार-बार तकनीकी खराबी का हवाला देकर आपूर्ति बाधित कर दी जाती है, लेकिन खराबी को स्थायी रूप से दूर करने की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं दिख रही है.

वरीय अधिकारियों से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग

बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान ग्रामीण उपभोक्ताओं ने विभाग के वरीय अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. उपभोक्ताओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए.

ग्रामीणों ने बार-बार होने वाली कटौती की समस्या दूर करने और तकनीकी खराबियों का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को दिन और रात के समय निर्बाध बिजली मिल सके. बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर उपभोक्ताओं में विभाग के खिलाफ नाराजगी और बढ़ने की बात कही जा रही है.

Also Read : पटना में गंगा तट के पास कबाड़ से सज रहा बिहार का गौरव,15 करोड़ की लागत से बन रहा 'वेस्ट टू वंडर पार्क'



विज्ञापन
Monu Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन