PHOTOS: स्वतंत्रता दिवस पर पटना गांधी मैदान में दिखेगी मुंडेश्वरी धाम से लेकर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व तक बिहार की विरासत

Updated:
1 / 5
इस स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान में बिहार की समृद्ध धार्मिक और प्राकृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. मुंडेश्वरी धाम से लेकर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व तक की झलकियां प्रदर्शित होंगी.
फुल स्क्रीन में देखें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर चल रही तैयारी

इस स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान में बिहार की समृद्ध धार्मिक और प्राकृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. मुंडेश्वरी धाम से लेकर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व तक की झलकियां प्रदर्शित होंगी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 5
बिहार की धार्मिक व प्राकृतिक विरासत का होगा दीदार
फुल स्क्रीन में देखें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी जोरों पर

बिहार की धार्मिक व प्राकृतिक विरासत का होगा दीदार

स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में इस बार गांधी मैदान देशभक्ति के साथ बिहार की धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का भी साक्षी बनेगा. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से कैमूर के प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम पर आधारित भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी.

3 / 5
प्राकृतिक संपदा को प्रदर्शित किया जाएगा
फुल स्क्रीन में देखें

तीन रंगों से पटा गांधी मैदान

प्राकृतिक संपदा को प्रदर्शित किया जाएगा

इको टूरिज्म की थीम पर तैयार हो रही इस झांकी में धार्मिक आस्था के साथ बिहार की प्राकृतिक संपदा और पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा. झांकी के जरिए लोगों को इस ऐतिहासिक स्थल के साथ राज्य की प्राकृतिक विरासत से भी परिचित कराया जाएगा.

4 / 5
ज्ञान भारतम्’ थीम पर भी दिखेगी झांकी
फुल स्क्रीन में देखें

गांधी मैदान में तिरंगा से सजाया जा रहा

ज्ञान भारतम्’ थीम पर भी दिखेगी झांकी

कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से ‘ज्ञान भारतम्’ थीम पर झांकी प्रस्तुत की जाएगी. इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी पांडुलिपियों के वैज्ञानिक सर्वेक्षण, डिजिटाइजेशन और अभिलेखीकरण की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया जाएगा. आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्राचीन ज्ञान-विरासत के संरक्षण के प्रयासों को भी झांकी में दर्शाया जाएगा.

5 / 5
भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण्य की प्राकृतिक छटा भी दिखेगा
फुल स्क्रीन में देखें

लोगों को बैठने के लिए लगाया जा रहा सोफा

भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण्य की प्राकृतिक छटा भी दिखेगा

मुंगेर स्थित भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण्य की प्राकृतिक छटा भी झांकी का हिस्सा होगी. घने साल वन और गर्म जलस्रोतों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा. इसके अलावा पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक वातावरण को भी झांकी में दर्शाया जाएगा. फोटो : जयप्रकाश वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन