नौकरी के साथ करना चाहते हैं पढ़ाई, जानें कौन सा यूनिवर्सिटी है बेस्ट और Distance Education की वैल्यू
डिस्टेंस कोर्स के बारे में सर्च करती लड़की की AI जनरेटेड फोटो
Distance Education: आज छात्रों के बीच पढ़ाई का एक लोकप्रिय ऑप्शन बन चुका है. IGNOU, DU SOL, Jamia Millia Islamia और Nalanda Open University जैसी यूनिवर्सिटी से Distance Learning की जा सकती है. जानें UGC-DEB Recognition, Degree की Validity और सरकारी नौकरी से जुड़ी जरूरी बातें.
Distance Education: आज के समय में पढ़ाई के लिए जरूरी नहीं है कि छात्र रोज कॉलेज जाकर ही डिग्री हासिल करें. नौकरी, काॅम्पिटिटिव परीक्षा की तैयारी, आर्थिक कारण या दूसरी समस्याओं के चलते काफी संख्या में छात्र Open and Distance Learning यानी ODL का ऑप्शन चुनते हैं. हालांकि Distance Education से पढ़ाई करने से पहले छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है कि आखिर इस डिग्री की वैल्यू कितनी है. आइए इस आर्टिकल में इस बारे में डिटेल में जानते हैं.
What is Distance Education Concept: क्या है यह काॅन्सेप्ट?
Distance Education ऐसी शिक्षा व्यवस्था है, जिसमें छात्र को नियमित रूप से कॉलेज की कक्षा में उपस्थित रहने की जरूरत नहीं होती. स्टूडेंट स्टडी मटेरियल, डिजिटल लर्निंग रिसोर्स, इसाइंग्मेंट्स और एग्जामिनेशन के माध्यम से पढ़ाई पूरी की जाती है.भारत में इसे मुख्य रूप से Open and Distance Learning (ODL) और Online Learning के रूप में देखा जाता है. हालांकि दोनों एक जैसे नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: Online Courses की दुनिया! घर बैठे फ्री में सीखें, करियर को दें नई उड़ान
Distance Learning Universities: कौन से यूनिवर्सिटी कराते हैं डिस्टेंस लर्निंग?
- IGNOU (Indira Gandhi National Open University): डिस्टेंश एजुकेशन के क्षेत्र में देश की सबसे प्रमुख संस्थाओं में से एक है. IGNOU के अनुसार उसके डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट को भारतीय universities/institutions की corresponding qualifications के बराबर माना जाता है. इसके 69 से अधिक रीजनल सेटर्स और 2,000 से अधिक लर्नर सपोर्ट सेंटर हैं तथा विदेशों में भी इसके स्टडी सेंटर्स मौजूद हैं.
- University of Delhi – School of Open Learning: यह भी डिस्टेंस एजुकेशन के लिए जाना जाता है. DU SOL के 2025-26 प्रोस्पेक्टस में UG प्रोग्राम्स को UGC-DEB recognized बताया गया है.
- Jamia Millia Islamia (JMI): यह एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है और इसके कई ODL प्रोग्राम्स को UGC-DEB से recognition मिली है. UGC-DEB की सूची में JMI के BBA, BCom, BA और कई MA प्राेग्राम्स के साथ MBA जैसे programmes की recognition periods दर्ज हैं. हालांकि सभी programmes की recognition अवधि एक जैसी नहीं है.
- Nalanda Open University: बिहार के छात्रों के लिए नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी भी एक महत्वपूर्ण ऑप्शन है. UGC-DEB की प्रोग्राम लिस्ट में यूनिवर्सिटी के विभिन्न UG और PG programmes की ODL recognition दर्ज है.
ये भी पढ़ें: दूरस्थ एवं ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकेंगे एक वर्षीय पीजी कोर्स, यूजीसी ने एनईपी 2020 के तहत दी मंजूरी
क्या Distance Degree की National Level पर Value है?
अगर डिग्री UGC-DEB के नियमों के अनुसार recognized university और recognized programme से हासिल की गई है, तो Distance/ODL qualification को केवल इसलिए कमतर नहीं माना जाना चाहिए कि वह रेगुलर मोड से नहीं की गई है. हालांकि एडमिशन से पहले स्टूडेंट्स को University Recognition + Programme Recognition + Admission Session, यह तीनों डिटेल्स अच्छे से देख लेना चाहिए.
Distance Education Best For Whom? किसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है?
डिस्टेंस एजुकेशन उन छात्रों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है, जो नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं. नियमित कॉलेज नहीं जा सकते, काॅम्पिटिटिव परीक्षा की तैयारी के साथ ग्रेजुएशन करना चाहते हैं या किसी दूसरी वजह से फ्लेक्सिबल लर्निंग चाहते हैं. हालांकि डिस्टेंस एजुककेशन में सेल्फ स्टडी की भूमिका ज्यादा होती है.
ये भी पढ़ें: जॉब के साथ UG, PG और PhD करने का मौका, ये 5 ओपन यूनिवर्सिटी हैं बेस्ट ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








