Bank of Baroda Recruitment 2026: 2482 LBO पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक आवेदन
स्टूडेंट की अप्लाई करते हुए सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2482 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है. ग्रेजुएशन और बैंकिंग अनुभव वाले कैंडिडेट्स 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer-LBO) के 2,482 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. इंटेरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन भर सकते हैं.
इंपोर्टेंट डेट
| महत्वपूर्ण तारीख | डेट |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 18 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख | 7 सितंबर 2026 |
| एलिजिबिलिटी तय करने की कट-ऑफ डेट | 1 अगस्त 2026 |
Click Here: Official Notification
कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. साथ ही किसी भी Scheduled Commercial Bank में कम से कम एक वर्ष का अधिकारी (Officer) के रूप में कार्य अनुभव होना चाहिए. कैंडिडेट्स जिस राज्य से एप्लीकेशन करेगा, उसे वहां की स्थानीय भाषा बोलना, पढ़ना, लिखना और समझना भी आना चाहिए.
कैसे होगा सिलेक्शन?
रिक्रूटमेंट प्रोसेस में मुख्य रूप से 3 फेज होंगे:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा: 120 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें इंग्लिश, बैंकिंग नॉलेज, जनरल,इकोनॉमिक अवेयरनेस, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से सवाल होंगे.
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LPT): रिटन एग्जाम में सफल कैंडिडेट्स का LPT होगा.
- ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू: लास्ट फेज में GD और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
ऐज लिमिट और सैलरी
कैंडिडेट्स की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
चुने गए कैंडिडेट्स को ₹48,480 से ₹85,920 के पे-स्केल में सैलरी मिलेगी. इसके अलावा एक वर्ष या उससे अधिक के बैंकिंग अनुभव वाले कैंडिडेट्स को एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ भी दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: RSMSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
एप्लीकेशन फीस
- GEN, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस ₹850 + GST तय की गई है.
- SC, ST, PwBD और महिला कैंडिडेट्स को ₹175 + GST एप्लीकेशन फीस देनी होगी.
आवेदन कैसे करें?
कैंडिडेट्स सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं. इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Current Opportunities पर क्लिक करें. वहां Local Bank Officer भर्ती लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें. मांगी गई सभी जानकारी भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








