VIDEO : गर्दनीबाग धरना स्थल से आधी रात को TRE-4 अभ्यर्थियों के साथ छात्र नेता ने किया ऐलान, 19 अगस्त को...

Updated:
विज्ञापन

छात्र नेता दिलीप कुमार ने TRE 4 परीक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. उन्होंने PT और Mains के बजाय एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग को खत्म करने की मांग की है. साथ ही BSSC, दरोगा भर्ती में पारदर्शिता और पेपर लीक की जांच की भी मांग उठाई है.

विज्ञापन

BPSC TRE 4 Protest : गर्दनीबाग धरना स्थल से छात्र नेता दिलीप कुमार ने छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने TRE 4 में दो परीक्षाओं यानी PT और Mains के प्रावधान के साथ नेगेटिव मार्किंग का विरोध किया है. दिलीप कुमार की मांग है कि TRE 4 में सिर्फ एक परीक्षा हो और नेगेटिव मार्किंग को खत्म किया जाए. उनका कहना है कि शिक्षा विभाग अगर कोई नया प्रयोग करना चाहता है, तो उसे TRE 5 से लागू किया जाए और इसकी जानकारी व सिलेबस पहले ही जारी किया जाए.

BSSC, दरोगा भर्ती और पारदर्शिता को लेकर उठी आवाज

छात्र नेता ने BSSC द्वितीय इंटर स्तरीय और CGL 4 की परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने की मांग की है. साथ ही संविदा वेटेज हटाने और परीक्षाओं को ऑफलाइन कराने की मांग भी उठाई गई है. 18 वर्षों से लंबित लाइब्रेरियन बहाली और BET के आयोजन को लेकर भी छात्रों की मांग सामने रखी गई.

दिलीप कुमार ने दरोगा, सिपाही और BSSC जैसी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग करते हुए अभ्यर्थियों को OMR शीट की कार्बन कॉपी और प्रश्न पुस्तिका देने की बात कही. परीक्षा के बाद आंसर-की जारी करने और रिजल्ट में अभ्यर्थियों के अंक व कटऑफ सार्वजनिक करने की भी मांग की गई है.

BPSC समेत अन्य बहाली में पेपर लीक व धांधली की जांच की मांग

BPSC में हिंदी माध्यम के छात्रों के साथ कथित भेदभाव और 1799 दरोगा बहाली में पेपर लीक व धांधली के आरोपों की जांच की मांग की. पेपर लीक में शामिल अधिकारियों और नेताओं पर कार्रवाई की अपील भी की गई है.

दिलीप कुमार ने छात्रों से 19 अगस्त की सुबह 10:30 बजे बड़ी संख्या में गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी मांगों के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी. छात्र नेता के मुताबिक, वह अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ रातभर धरना स्थल पर ही मौजूद रहे.

Also Read: VIDEO : अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; वीडियो में देखें पूरा हादसा


विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन