मनेर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दूसरे बाइक सवार की भी मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर

मनेर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. एक तीन साल की बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हुई है.

विज्ञापन

Maner Road Accident : पटना के मनेर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. हादसा गोपालपुर छठ घाट पानशाला के समीप हुआ. टक्कर के बाद एक बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान रात करीब 11:30 बजे मौत हो गयी. मृतकों में पालीगंज के धुरन बीघा निवासी जितेश कुमार और रामजीचक गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार शामिल हैं. हादसे में तीन वर्षीय बच्ची समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

बेटी के साथ खाना लाने जा रहा था जितेश

जानकारी के अनुसार, पालीगंज के धुरन बीघा निवासी जितेश कुमार की पत्नी की डिलीवरी हुई थी. पत्नी का प्रसव मनेर के तिलहरी गांव स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हुआ था. जितेश की पत्नी नरहन्ना स्थित अपने मायके में थी. मंगलवार रात जितेश अपनी तीन वर्षीय बेटी अनुराधा कुमारी को बाइक पर बैठाकर ससुराल खाना लाने के लिए जा रहा था.

इसी दौरान गोपालपुर-पानशाला सड़क के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि जितेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे में उसकी तीन वर्षीय बेटी अनुराधा और दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार रामजीचक गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई थी. रात करीब 11:30 बजे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ बाइक

हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं घायल बच्ची समेत अन्य लोगों का इलाज जारी है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जितेश कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. बाद में दूसरे मृतक मुकेश कुमार के शव को भी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजा गया.

पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर तेज रफ्तार के कारण हुई. हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है.

Also Read : पटना: अस्पताल में पत्नी भर्ती, खाना लाने निकला युवक की सड़क हादसे में मौत, बेटी समेत दो घायल



विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन