लोकभवन मार्च के चलते पटना में ट्रैफिक बदला, पटना जंक्शन-डाकबंगला समेत कई रूट पर वाहनों की नो एंट्री

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

पटना में राष्ट्रीय जनता दल की लोकभवन मार्च के चलते शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. बुधवार सुबह 9 बजे से विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Patna Traffic Diversion Lok Bhawan March : पटना के गांधी मैदान में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल की आयोजित होने वाली लोकभवन मार्च के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की है. यह नया ट्रैफिक प्लान सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगी.

शहर में जाम की स्थिति से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के रूट में बदलाव किया है. ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें.

प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित

  • पटना जंक्शन की ओर से डाकबंगला चौराहा जाने वाले वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा.
  • इनकम टैक्स चौराहा से मंदिरी नाला की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है.

व्यावसायिक वाहनों और ऑटो-ई-रिक्शा के रूट में बदलाव

  • गांधी मैदान के चारों तरफ व्यावसायिक वाहनों, विशेषकर ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
  • दानापुर से राजापुर पुल आने वाले ऑटो/ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा से वापस दानापुर की ओर मोड़ दिया जाएगा.
  • गायघाट से आने वाले ऑटो कारगिल चौक से डबल डेकर के पश्चिमी छोर से वापस लौटेंगे.

इन अन्य मार्गों पर भी वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

एग्जीबिशन रोड (भट्टाचार्य चौराहा से उत्तर), बुद्धमार्ग/छज्जूबाग (टी एन बनर्जी पथ), पुलिस लाइन से बैंक रोड और बुद्ध मार्ग पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक ऑटो/ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा.

इसे भी पढ़े : BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन

सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम

राजद के लोकभवन मार्च को लेकर पटना में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती की गई है. गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से सचिवालय तक करीब 1000 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती की गई है.

साथ ही जगह-जगह पर वाटर कैनन, टियर गैस टीम को तैनात किया गया है. इसके अलावा सभी थानों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है. नेहरू पथ, हार्डिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड व अन्य मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.


विज्ञापन
नितीश कुमार

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन