इन 3 समस्याओं को लेकर DGP से मिले प्रशांत किशोर, बांकीपुर से विधायक बनते ही उठाया स्थानीय मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

प्रशांत किशोर और DGP विनय कुमार की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Prashant Kishor: बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर क्षेत्र की तीन बड़ी समस्याओं को उठाया है. ट्रैफिक व्यवस्था, वेंडरों से कथित वसूली और युवाओं में नशे की बढ़ती समस्या पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Prashant Kishor: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को लेकर सक्रियता तेज कर दी है. विधायक पद की शपथ लेने के अगले ही दिन उन्होंने बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बांकीपुर से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दों को पुलिस प्रशासन के सामने रखा और इनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की मांग की. प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली थी.

विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था को बताया बड़ी चुनौती

डीजीपी से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बांकीपुर क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि पटना के इस महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए दीर्घकालिक योजना की जरूरत है.

उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान और आने वाले वर्षों में यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में काम करने की जरूरत पर जोर दिया.

वेंडरों से कथित वसूली का मुद्दा उठाया

बैठक में प्रशांत किशोर ने क्षेत्र में अनियमित वेंडिंग व्यवस्था और वेंडरों से पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर पैसे लिये जाने की शिकायत का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने इस समस्या को लेकर प्रशासनिक स्तर पर उचित कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार की जरूरत बतायी.

उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार के साथ भी बैठक कर समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास किया जायेगा.

युवाओं से जुड़ी समस्या पर भी ध्यान

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में युवाओं और बच्चों के बीच नशीले पदार्थों के इस्तेमाल की शिकायत को लेकर भी पुलिस प्रमुख के सामने चिंता जतायी. उन्होंने क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और पुलिस की निगरानी मजबूत करने की जरूरत बतायी.

डीजीपी के साथ आगे की कार्रवाई पर बनी सहमति

प्रशांत किशोर के अनुसार, बैठक में बांकीपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, वेंडिंग से जुड़ी शिकायत और नशे की समस्या समेत स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई. अब इन विषयों पर संबंधित विभागों और प्रशासन के स्तर से आगे की कार्रवाई की उम्मीद है.

बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने क्षेत्र के विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है. हाल में उन्होंने बांकीपुर के कम से कम 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने में मदद करने की बात भी कही थी.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन