पटना : पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिरा युवक, मौत

Updated:
विज्ञापन

मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन

सिगोड़ी थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव में मंगलवार दोपहर एक दुखद हादसा हुआ. पेड़ पर लकड़ी काटते समय संतुलन बिगड़ने से 22 वर्षीय चंदन कुमार की गिरकर मौत हो गई. परिवार और गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Patna News : पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव में मंगलवार की दोपहर पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटने के दौरान गिरने से 22 वर्षीय युवक चंदन कुमार की मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में मातम छा गया. मृतक की पहचान ढिबरा गांव निवासी सतेंद्र बिंद के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है.

गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ

जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार मंगलवार की दोपहर करहरा गांव में लकड़ी काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. वह पेड़ की टहनी काट रहा था. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे जमीन पर जा गिरा. पेड़ से गिरने के कारण चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने सिगोड़ी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की खबर मिलते ही मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे. युवक की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि चंदन परिवार का सहारा था. उसकी असमय मौत से गांव के लोग भी दुखी हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
सिकंदर कुमार

लेखक के बारे में

By सिकंदर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन