कोलकाता की डांसर की पटना में संदिग्ध स्थिति में मौत, कारण जान रह जाएंगे हैरान
एआइ से बनायी गयी तस्वीर
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की किराए के मकान में संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है. पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
Dancer Dies In Patna : पटना में एक मकान से युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है. मरनेवाली युवती की पहचान रोजी खातुन के रूप में की गयी है. रोजी कोलकाता की रहने वाली थी. वह एक डांसर भी थी. घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रोड नंबर-3 की है.
12 अगस्त को आयी थी पटना
मिली जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त को रोजी कोलकाता से पटना आयाी थी. वह अपने दोस्त आर्यन के किराए के मकान पर रुकी थी.बताया जा रहा है कि वह पहले पटना में डांस करतीं थी.
आर्यन पत्नी के साथ गया था देवघर
बताया जा रहा है कि 14 अगस्त को आर्यन पत्नी के साथ देवघर चला गया था. 17 अगस्त की रात डांसर रोजी खातुन की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी.आर्यन के भांजा ने घटना की जानकारी फोन पर दी.
किराए के मकान में रहता है आर्यन, वहीं रुकी थी नर्तकी
मामले में आर्यन ने बताया कि किराए के घर में रोजी के साथ मेरा भांजा भी था. लेकिन जब रोजी की मौत हुई तो उस वक्त भांजा घर में नहीं था. वो जब रात में घर लौटा तो रोजी की मौत हो चुकी थी. आगे बताया कि जिस जगह पर रोजी बैठी थी, वहीं उसकी मृत्य हो गयी थी.
भांजा ने दी घटना की जानकारी
इसके बाद भांजे ने मुझे फोन कर मामले की जानकारी दी. आज सुबह में पटना पहुंचा.हालांकि अभी रोजी के परिवार वाले कोलकाता से नहीं आए हैं. आर्यन बताते हैं कि उनकी मीठापुर पुरानी बस स्टैंड गेट नंबर-2 के पास चाउमिन की दुकान है. घटना के वक्त भांजा चाउमिन दुकान पर मौजूद था.
एफएसएल की टीम घटनास्थल पर की जांच
जक्कनपुर थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती की मौत अत्यधिक नशे के कारण होने की आशंका है. उसके नाक से खून निकलने की बात भी सामने आयी है. पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट आने और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच कर जांच में जुट गयी. पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मामा-भांजा दोनों मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए