तेजस्वी की जुबान फिसलने पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: राजद कार्यालय में दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई और उन्होंने दशरथ मांझी की जगह जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि देने की बात कह दी. इस पर मांझी ने अब तेजस्वी पर कटाक्ष किया.

विज्ञापन

Bihar Politics: दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई. उन्होंने दशरथ मांझी की जगह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि देने की बात कही. इस पर जीतन राम मांझी ने भड़कते हुए तेजस्वी यादव पर भड़ास निकाली. एक्स के जरिए जीतन राम मांझी ने पोस्ट शेयर किया और इसमें उन्होंने तेजस्वी यादव का वीडियो भी शेयर किया.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर क्या लिखा?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, 'नशा शराब में होती तो नाचती बोतल. लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहें हैं.' आगे केंद्रीय मंत्री ने यह भी लिखा, 'अगर हालात नहीं सुधरें तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी और राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे. नशा कुछ भी करा सकता है.'

View on Instagram

तेजस्वी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर सिर्फ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ही नहीं बल्कि एनडीए के अन्य नेता भी बयानबाजी कर रहे हैं. राजद कार्यालय में दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में मांझी समाज के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था, जीतन राम मांझी जी के श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित हैं. इस दौरान उन्होंने दो बार जीतन राम मांझी का नाम लिया. पीछे से कुछ लोगों ने उन्हें सही कराया. लेकिन तब तक उनका स्पीच रिकॉर्ड हो चुका था. ऐसे में वह एनडीए के निशाने पर आ गए हैं.

महिला का डांस करते हुए वीडियो वायरल

इस दौरान एक और मामला देखने के लिए मिला था. कार्यक्रम से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आई. वीडियो में देखा गया कि एक महिला समर्थक ने दशरथ मांझी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर वहीं डांस करने लगी. मंच से RJD कार्यकर्ता उन्हें रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं. महिला का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर लोग खूब चुटकी ले रहे हैं.

Also Read:'किसी भी समय TRE-4 का नोटिफिकेशन हो सकता है जारी', शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- अभ्यर्थी पढ़ाई पर ध्यान दें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन