'किसी भी समय TRE-4 का नोटिफिकेशन हो सकता है जारी', शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- अभ्यर्थी पढ़ाई पर ध्यान दें

Updated:
विज्ञापन

मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री

BPSC TRE-4 Vacancy: बीपीएससी टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों के बीच नाराजगी है. ऐसे में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि किसी भी समय वैकेंसी आ सकती है. आज ही उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की.

विज्ञापन

BPSC TRE-4 Vacancy: 'किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. सभी तैयारी हो चुकी है. अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.' यह बात शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कही. बीपीएससी टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी किए जाने में देरी को लेकर अभ्यर्थी नाराज हैं. ऐसे में शिक्षा मंत्री ने नया अपडेट दिया है.

राज्यपाल से क्या हुई बात?

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा, राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात हुई. बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर जो अच्छा काम कर रहे हैं, उसके बारे में जानकारी देनी थी. महामहिम से मंत्रियों का मिलना-जुलना लगा रहता है.

वैकेंसी को लेकर और क्या दी जानकारी?

मीडिया से बातचीत के दौरान एक और अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी जानकारी शिक्षा मंत्री ने यह भी दी कि जितनी पदों पर वैकेंसी की सूचना दी गई थी, उससे ज्यादा ही वैकेंसी आएगी. किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी हो सकती है. बीपीएससी इसमें जुटा है और विभागीय स्तर पर भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. छात्रों के आंदोलन पर उन्होंने कहा, छात्र आंदोलन क्यों कर रहे हैं. वे पढ़ाई में जुटें. उनका उज्जवल भविष्य उनका इंतजार कर रहा है.

तेजस्वी के लोकभवन मार्च पर भी बोले

साथ ही लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और आरजेडी के कार्यकर्ताओं की ओर से 19 अगस्त को लोकभवन मार्च किया जाएगा. इसे लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा, तेजस्वी यादव ऐसे विपक्ष के नेता हैं जिन्हें जो बात विधानसभा के अंदर करनी चाहिए, उसके लिए वह सड़क चुन रहे हैं. लेकिन जब असेंबली चलता है तो वह पर्यटन पर रहते हैं. अखबार में आज कल उनका फोटो नहीं आ रहा होगा, इसलिए कल वे फोटो सेशल करायेंगे.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आज शाम जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

दूसरी तरफ, सूत्रों के हवाले से यह भी खबर सामने आई थी कि आज शाम तक बीपीएससी टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों ने 3 दिनों में नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है. अभ्यर्थी लगातार जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: छात्रों पर गोलीबारी करने वाले सिपाही के पास AK-47 आई कैसे? तेजस्वी ने सरकार से किए ताबड़तोड़ 15 सवाल


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन